Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 17 फरवरी : चायल क्षेत्र कुरगल पंचायत से संबंधित किसान परिवार की बेटी नताशा कश्यप ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (Punjab Agriculture University) लुधियाना के प्लांट पैथोलॉजी विषय के पीएचडी एंट्रेस एग्जाम (Entrance Exam) में पहला रैंक हासिल कर सोलन सहित  हिमाचल का नाम रोशन किया है।         पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को आईसीएआर की रैंकिग में देश भर में दूसरा  स्थान हासिल है। बेटी की उपलब्धि पर पिता ओम प्रकाश कश्यप, माता शांता कश्यप सहित दादी सुमित्रा कश्यप और दादा नारायण कश्यप  बेहद खुश है।        शहर बाइपास कथेड़ में रह रहे पिता ओम प्रकाश…

Read More

सोलन,17 फरवरी : हिमाचल के सोलन के ममलीग की रहने वाली बलजीत कौर माउन्ट एवरेस्ट को फतह करने की कोशिश में जुटी है। इससे पहले भी वह वर्ष 2016  में एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने की कोशिश कर चुकी है। करीब तीन सौ  मीटर की दुरी पर ऑक्सीजन पाईप ब्लॉक हो जाने की वजह से चोटी को फतह नहीं कर पाई थी। किसान परिवार से संबंध रखने वाली बलजीत कौर को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 20 लाख रूपये की दरकार है। जिसके लिए कई सामाजिक संस्थाए एवं समाज सेवक मदद करने को तैयार हुए है, लेकिन इतनी बड़ी रकम को इकट्ठा करना…

Read More

नालागढ़, 16 फरवरी : औद्योगिक नगरी नालागढ़ स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। दत्तोवाल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में सोमवार रात दो नकाबपोशों ने चोरी को अंजाम दिया। इस दौरान शातिर मंदिर के तीन दानपात्रों से नकदी उड़ाकर ले गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह दो नकाबपोश मंदिर के भीतर दाखिल होते हैं। पहले चोर दानपात्र को उठाकर कमरे में लाते हैं और वहां हथौड़े व छेनी की मदद से उसे तोड़कर नकदी निकालते हैं। फिर मंदिर के…

Read More

सोलन, 15 फरवरी  : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बार्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 फरवरी, 2021 को विद्युत लाईनों के मुरम्ममत कार्य के दृष्टिगत 11 केवी जटोली फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता आर. विदुर ने दी।  उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 17 फरवरी, 2021 को प्रातः 09.30 बजे से सांय 6.00 बजे तक इस फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों कोठों, बावरा, कुण्डला, डमरोग, बलाणा, आंजी, अप्पर सूर्या विहार व इसके आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।         उन्होंने कहा कि इसी दिन ओच्छघाट…

Read More

सोलन, 15 फरवरी : 2008 में यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग को केंद्र सरकार ने निजी कंपनी के हाथों सौंपने की तैयारी की है, जिसका आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई ज़ोरदार विरोध करती है। ज्ञातव्य है कि रेल विभाग ने इस ट्रैक का अध्ययन करने व पब्लिक प्राइवेट पार्टनर शिप मोड पर सौंपने का उत्तरदायित्व रेल भूमि विकास प्राधिकरण को दिया है, जो चार महीने में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने जारी बयान में कहा कि उक्त वर्ल्ड हेरिटेज रेल मार्ग पर दौड़ने वाली “टॉय ट्रेन” पर रोजाना…

Read More

शिमला/सोलन : हिमाचल प्रदेश के युवा वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार ठाकुर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में 154वां स्थान मिला है। इसे कैरियर लॉन्ग इम्पैक्ट के लिए स्कोपस डेटा बेस द्वारा संकलित किया गया है। यह सूची विभिन्न विषयों में सर्वाधिक उद्धृत वैज्ञानिकों के शीर्ष 2 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करती है। इस विस्तृत सूची में दुनिया में वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और इंजीनियरों सहित 1,59,683 व्यक्ति हैं। डॉ. जॉन इयोनिडिस के नेतृत्व में स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया यह बड़ा डेटाबेस स्कोपस के डेटा पर आधारित है, जो पत्रिकाओं को रैंक करता है और एक प्रशस्ति पत्र सूचकांक देता…

Read More

सोलन, 13 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया। उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की। राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर वसंथा बंडारू दिन में करीब 1 बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्टेशन का दौरा करवाया। स्टेशन भवन, सुरंग और कार्यालय भवन का दौरा किया। यह कार्यालय भवन वर्ष 1902 का बना है। श्री उपाध्याय ने राज्यपाल को कर्नल बड़ोग और अंग्रेज अधिकारी हरिंगटन से जुड़ी…

Read More

नालागढ़, 13 फरवरी : नालागढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नालागढ़-बददी राष्ट्रीय उच्चमार्ग किरपालपुर में मारूति व ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में मारुति सवार एक व्यक्ति की मोके पर ही मोत हो गई,  जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार में सवार तीन युवकों में एक ही परिवार के सगे भाइयों के बेटे व भानजा थे।           मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर था की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल में उपचार…

Read More

सोलन, 13 फरवरी: धर्मपुर में हाल ही में पंचायतीराज चुनाव में इस्तेमाल बैलेट पेपर के बंडल कूड़े के ढे़र में मिले होने की जानकारी है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर के समीप जिला परिषद वार्ड के बैलेट पेपर कूड़े के ढ़ेर में पड़े होने की सूचना मिली। इनमें स्टाम्प लगे कुछ सील बंद लिफाफे भी शामिल थे। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान ने इसकी सूचना डीसी सोलन केसी चमन को दी। जिसके बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।      वहीं, जिला परिषद सपरून वार्ड के…

Read More

सोलन, 12 फरवरी : परवाणु थाना के अंतर्गत पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हांसिल की है। 27 जुलाई 2000 को इन्द्रजीत उर्फ पप्पल (49) पुत्र  छोटन सिहं निवासी गांव छछरोली जिला मुजफर नगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 328, 506 के तहत मामला दर्ज़ हुआ था। 26 मार्च 2011 को उसे उद्दघोषित अपराधी घोषित किया  गया था।   

Read More