Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 12 फरवरी : जिला में हर रविवार को लगने वाली किसान मंडी अब दोबारा शुरू होने वाली है। आज शहर के आस-पास के क्षेत्रों के किसान ने डीसी से रविवार को ओल्ड बस स्टैंड पर लगने वाली किसान मंडी दोबारा से शुरू करवाने की मांग को लेकर मिले। डीसी ने किसानों को निर्देश देते हुए कहा कि वे दोबारा से किसान मंडी लगा सकते है। डीसी से मिलने आए ग्रामीण किसानों का कहना था कि वे लोग कोरोना महामारी से पहले हर संडे को ओल्ड बस स्टैंड पर किसान मंडी लगाते थे, जिसमें वे खेतों में उगने वाली सब्जियों…

Read More

 सोलन, 11 फरवरी : बरोटीवाला थाना के तहत झाड़माजरी में वीरवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 10 साल की बच्चे की मौत हो गई है, जबकि 3 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक झाड़माजरी में एक कॉलोनी के समीप पिकअप (HP93-4084) चालक ने अपनी गाड़ी को सम्मान उतारने के लिए खड़ा किया हुआ था। इस दौरान उसने गाड़ी में चाबी लगी हुई छोड़ दी। समान लोड हो रहा था। लेकिन वक्त ना जाने कुछ ऐसा कर गया कि एक 10 साल के बच्चे को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल युवक अचानक गाड़ी में…

Read More

सोलन, 10 फरवरी : 16 साल की लड़की ने पिता पर गलत काम की जबरन कोशिश करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, पीड़िता ने करीबी रिश्तेदारों की भी मिलीभगत का भी संगीन आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 504, 506, 509 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता मूलतः सिरमौर की रहने वाली है। लेकिन अरसे से परिवार सोलन में किराए के मकान में रह रहा है।         पीड़िता का आरोप ये भी है कि जब मां उसके पिता…

Read More

सोलन, 10 फरवरी : जिला में धर्मपुर थाना की टीम ने सनवारा रेलवे फाटक के समीप स्कूटी सवार दो युवकों से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। यह सफलता पुलिस को यातायात चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने स्कूटी (HP64B-1360) सवार दो युवकों को चेकिंग के लिया रोका तो स्कूटी की डिग्गी से एक प्लास्टिक पाऊच में 10 सिरिंज तथा 1.86 ग्राम हेरोइन/चिटटा बरामद हुआ।            पुलिस द्वारा पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम पारस पुत्र बिहारी लाल धर्मपुर त. कसौली जिला सोलन व पीछे बैठे युवक राहुल कश्यप सुपुत्र दया सिंह गांव हुडंग…

Read More

सोलन, 9 फरवरी: कहते हैं, पुलिस अगर शिद्दत से कोशिश करे तो खूंखार से खूंखार अपराधी को भी पताल से ढूंढ निकालती है। यह पंक्तियां बद्दी की रामशहर पुलिस पर चरितार्थ हुई हैं। करीब सात महीने पहले एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ब्लाइंड मर्डर में पुलिस के हाथ शुरुआती जांच में कुछ नहीं लगा। कुछ समय बाद फाइल को अन ट्रेस करार दे दिया गया।  इसकी बड़ी वजह यह थी कि मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन फाइल को कुछ समय पहले दोबारा खोल दिया गया। एसपी रोहित मालपानी के…

Read More

सोलन,9 फरवरी : कसौली के सनावर गांव डॉ. अदिती शर्मा का चयन डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर (प्लांट पैथोलॉजी) के पद के लिए हुआ है। डॉ. अदिति शर्मा ने बताया कि उनके माता-पिता बचपन से ही उन्हें नौणी विश्वविद्यालय में पढ़ाने का सपना देखते थे। मगर ये नहीं सोचा था कि एक दिन उनकी बेटी इसी यूनिवर्सिटी में छात्रों को पढ़ाएगी। माता-पिता के सपने को साकार करने के मकसद से उन्होंने नौणी विश्वविद्यालय में एमएससी (प्लांट पैथोलॉजी) में प्रवेश भी लिया और पीएचडी की उपाधि भी हासिल की। पढ़ाई के दौरान पीएचडी उपाधि में बेस्ट…

Read More

सोलन, 9 फरवरी : जिला के सनवारा में निर्माणाधीन टोलप्लाजा भवन में सफेदी कर रहे पेंटर की दूसरी मंजिल से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार (24) सुपुत्र उधल सिंह निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा चंडीगढ़ निर्माणाधीन टोल प्लाजा के भवन में पेंट करने का काम कर रहा था। जितेंद्र टोल प्लाजा की दूसरी मंजिल में बांधी पेड़ पर चढ़कर सफेदी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह निचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर पहुंचाया जहां से…

Read More

सोलन, 8 फरवरी : जिला के डमरोग में एक युवक द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक के साथ पिछले एक वर्ष से सोलन में अपने चाचा के साथ रह रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब उसने ड्यूटी पर जाना था, तो काफी समय होने के बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। जब चाचा ने कमरे का दरवाजा खड़काया और मोबाइल पर फ़ोन भी किया, लेकिन उसने  दरवाज़ा नहीं खोला। तब योगराज ने इसकी सुचना पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाली वाले दरवाज़े को काटकर अंदर से कुंडी …

Read More

सोलन, 6 फरवरी : शहर में माल रोड सोलन पर सांय 5.30 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक जनहित में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। इस सम्बन्ध में जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं 117 तथा सड़क नियमन 1999 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम 1999 की सम्बन्धित धाराओं के तहत जारी किए गए हैं। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। इस सम्बन्ध में 27 जून, 2006 के  आदेशों के अनुरूप जारी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

Read More

बद्दी, 6 फरवरी : शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंदूक की नोक पर चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद से व्यापारी सहमे हुए हैं। शुक्रवार सांय करीब 8 बजे 3 नकाबपोश हाउसिंग बोर्ड के फेस एक के मकान नंबर चार में घुस गए। मकान में एक बुर्जग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर तान कर उसके पुश्तैनी गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर पाया गया कि एक युवक सडक़ में खड़ा हुआ था, जबकि दूसरा दरवाजे पर खड़ा रहा और 3 लोग घर में दाखिल हुए।  …

Read More