Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 2 मार्च : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड कण्डाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 मार्च, 2021 को 132 केवी सोलन विद्युत उप केन्द्र में विद्युत लाईनों के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता रमेश शर्मा ने दी। रमेश शर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कण्डाघाट के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों छावशा, वाकनाघाट, चायल, दोची तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 03 मार्च, 2021 को प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उधर 4 मार्च, 2021 को नगर निगम सोलन द्वारा वृक्षों की…

Read More

सोलन, 1 मार्च : जिला में खुदकुशियों के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है, जो की एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है। रोजाना कोई न कोई व्यक्ति मौत को गले लगा रहा है। आज भी जिला में दो लोगो ने मौत को गले लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। एएसपी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला जिला के सलोगड़ा का है जिसमें एक 60 वर्षीय बुजुर्ग गीता राम पुत्र लच्छू राम द्वारा शराब के नशे में अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक दिल की बीमारी का मरीज…

Read More

सोलन, 28 फरवरी : जिला के कसौली में एक विवाहिता द्वारा ख़ुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कसौली ग्राम पंचायत कोटबेजा के अंतर्गत एक 35 वर्षीय विवाहिता ममता ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतक ममता के मायके पक्ष वालों ने महिला के पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। मायके पक्ष ने आरोप लगाए है कि ममता का पति सुकदेव उसे तंग करता था, जिस वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है…

Read More

सोलन, 28 फरवरी : वर्तमान राज्य सरकार के गत तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान दून विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 203 करोड़ रुपये से अधिक राशि व्यय की गई है। यह बात आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल में क्षेत्र में 240 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करने के उपरान्त मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में…

Read More

सोलन, 27 फरवरी : अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश प्रवीण चौहान की विशेष अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना में तीन युवकों को दोषी पाया है। दोषी रेशव व कर्ण को आईपीसी की धारा 376डी का दोषी पाया है। वहीं, तीसरे लोकेश को पोक्सो एक्ट की धारा-4 के तहत दोषी करार दिया गया है।       अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रेशव व कर्ण को 20 साल के कठोर कारावास के आदेश दिए हैं। साथ ही 25 हजार रुपए जुर्माना भी अदा करना होगा। इसके अलावा दोषियों को अन्य धाराओं में दो साल के साधारण कारावास के…

Read More

सोलन, 26 फरवरी : अमीरों के भोजन की थाली की शान “गुच्छी” अब आम आदमी की पहुंच में भी आ सकती है। यह अलग बात है कि चंद बरस लग सकते हैं। आप यह जानकर बेहद ही रोमांचित हो जाएंगे कि आज तक केवल कुदरती तौर पर जंगलों या बगीचों में पाई जाने वाली गुच्छी (Morchella) को खुम्ब अनुसंधान निदेशालय (Directorate of Mushroom Research) सोलन ने कृत्रिम तौर पर नियंत्रित परिस्थितियों में उगाने में सफलता हासिल की है।  गुच्छी की वानस्पतिक नाम (Botanical name) मोरचेला एसक्योेलेंटा (Morchella Esculenta) है।       भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र(Indian Council of Agriculture Research)…

Read More

सोलन, 26 फरवरी : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के ढाणा गांव में 32 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वो दो दिन से कमरे में ही बंद था। साथ रह रहे किराएदार ने जब आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिलां खिड़की से देखने पर पड़ोसी ने पाया कि टीवी व लाइट जल रही थी, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।        दरवाजा खोलने पर पाया गया कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। देर रात 2 बजे के आसपास मृतक के परिजन…

Read More

सोलन, 26 फरवरी : 2022 में होने वाले विस चुनावो के लिए हुंकार भरते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर लगा रही है। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर धर्मशाला में लगाया गया जिसमें, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और अनुराग ठाकुर के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। वहीं इसी कड़ी में शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिला में आज भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का अंतिम दिन था, जिसमे स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विस अध्यक्ष और नाहन…

Read More

सोलन, 25 फरवरी : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत से कसम्बोवाल गांव में बीते दिनों एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार सलूनी चंबा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह मृतक युवक चालक का काम करता था। इसका बीते दिनों कसम्बोवाल गांव में सड़क के किनारे बोरे में बंद शव मिला था। इसके बाद से ही लगातार पुलिस मामले की जांच कर रही थी और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अब जिला पुलिस ने मामले में तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह…

Read More

सोलन, 25 फरवरी : कसौली में मकान निर्माण के दौरान पलस्तर करते हुए तीन मजदूरों के साथ एक दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें कसौली से जिला अस्पताल सोलन रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी गढ़खल के तहत ग्राम पंचायत हुडंग में एक निजी मकान में पलस्तर का कार्य चल रहा था। इस दौरान पलस्तर करने के लिए लगी पैड अचानक टूट गई। इसकी चपेट में आने से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर लाया…

Read More