Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 25 फरवरी : नालागढ़ में डीजल उपभोक्ताओं को चलते-फिरते पंप की सुविधा मिलेगी। जुग्गी स्टार्टअप इंडिया फयूलैंट्स चौंकीवाला द्वारा मोबाइल डीजल पंप (बाऊजर) की शुरूआत की गई है, जिसके तहत डीजल उपभोक्ताओं को अब पंप पर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि ये पंप उनके पास आएगा। चलते-फिरते पंप (डीजल बाऊजर) का शुभारंभ एचपीसीएल के उत्तर क्षेत्र के सीजीएम राजेश मेहतानी द्वारा वर्चुअल तौर पर किया गया। इस मौके पर जुग्गी स्टार्टअप इंडिया फयूलैंट्स के प्रोमोटर जुगेश सैणी ने बताया कि सुविधा का लाभ लेकर उपभोक्ता समय व पैसे की बचत कर सकते है। मोबाइल पंप (डीजल बाऊजर) के माध्यम से…

Read More

सोलन, 25 फरवरी : जिला में पुलिस चौकी व नालागढ़ पुलिस ने चिट्टा व चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिटी चौकी सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देउघाट में एक चौपाल के व्यक्ति से 14.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। युवक पेशे से ड्राइवर है और देउघाट में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ गांठा पुत्र सतदेव चौपाल जिला शिमला के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर…

Read More

सोलन, 24 फरवरी : सोलन जिला में जेबीटी अध्यापकों के 47 पदों के लिए बैच आधार पर भर्ती की काउन्सिलिंग के लिए 05 तथा 06 मार्च, 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी।  रोशन जसवाल ने कहा कि पूर्व में काउन्सिलिंग के लिए निर्धारित तिथियां न्यायालय के आदेशानुसार रद्द कर दी गई थीं। उन्होंने कहा कि 05 तथा 06 मार्च, 2021 को यह काउन्सिलिंग प्रातः 10.30 बजे से डाईट सोलन में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए भर्ती अनुबंध आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न…

Read More

सोलन, 24 फरवरी: शहर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के परिसर से एक शातिर 24 लाख की नकदी से भरा बैग छीनकर चंपत हो गया। इसके बाद बैंक परिसर में हडकंप मच गया। तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। अंतिम समाचार तक शातिर का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शहर में आईटीआई के समीप रहने वाला एक व्यक्ति राजगढ़ रोड़ स्थित एसबीआई की शाखा में रकम जमा करवाने पहुंचा था। 45 हजार रुपए की राशि को वो अकाउंट में जमा करवा चुका था, जबकि एक बैग में 24 लाख की राशि उसके पास ही…

Read More

सोलन, 24 फरवरी : जिला के साथ चंबाघाट में किराए के कमरे में रहने वाले व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान (45) मान सिंह पुत्र तोतू राम गांव व डाकघर मंडोलघाट जिला शिमला के रूप में हुई है। मृतक मूलतः मिस्त्री का काम करता था ओर पिछले 3 महीने से किराए के कमरे में रह रहा था। वहीं एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत (28) रमेश नामक व्यक्ति राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 मुकाम सनवारा रेलवे फाटक के पास नाले में लेटा हुआ मिला। यह ठेकेदार के पास फोरलेन में लेबर का…

Read More

सोलन, 23 फरवरी : कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मंगलवार दोपहर डिपार्टमेंटल  ट्रेन के टायर पटरी से उतरने की जानकारी है। अंतिम समाचार के मुताबिक करीब 2 घंटे से ट्रेन एक ही जगह पर खड़ी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बड़ोग टनल से निकलते ही ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। साथ ही बाकी ट्रेनों के रूट भी सामान्य तौर पर चल रहे हैं। ये ट्रेन लेबर के साथ-साथ पानी लेकर शिमला जाती है। जिस बोगी में पानी की टंकी रखी गई थी, उसके टायर पटरी से उतरे हैं। ट्रेन को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी टीम…

Read More

सोलन, 22 फरवरी : खाकी के खिलाफ दुर्व्यवहार व बदसलूकी का आरोप लगा है। एएसपी ने इस मामले की जांच एसएचओ रविंद्र कुमार को सौंपी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। जब उसका दोस्त इसका वीडियो बना रहा था तो पुलिस कर्मचारियों ने उसके साथ भी धक्कामुक्की की। शिकायतकर्ता अंकुश कुमार ने एसपी को इस संबंध में शिकायत दी है। इसमें आरोप लगाया है कि वह अपने दोस्त के साथ सुबह के समय सोलन से स्लोगड़ा अपनी पत्नी को लेने जा रहा था, जब वह सोलन बाईपास की तरफ से चंबाघाट…

Read More

सोलन, 22 फरवरी : जिला के राजगढ़ रोड पर कोटलानाला में बनी एक निजी पार्किंग में पेड़ गिरने से आधा दर्जन के करीब पार्किंग में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा है। यह पेड़ सड़क किनारे था जिसको कटवाने के लिए पार्किंग मालिक ने कई बार नगर निगम को पत्र भी लिखा था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने के चलते पेड़ देर रात गिर गया और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। जिससे वाहन मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही की हादसा देर रात को हुआ यदि दिन के समय यह पेड़ गिरता तो किसी की भी जान जा सकती थी। आपको बता दें कि राजगढ़ रोड पर सड़क किनारे इसी…

Read More

सोलन, 21 फरवरी : धर्मपुर थाना के अंतर्गत एक  किशोरी (नाबालिग) ने कमरे में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार नाबालिग मूलत: नेपाल की रहने वाली थी। बीते तीन साल से अपनी मासी के पास किराए के मकान में रहती थी। दिन के समय अपनी मासी को रेहड़ी पर खाना देकर आने के बाद युवती ने फंदा लगा लिया। सबसे पहले मृतका की मासी के बच्चों ने उसे फंदे से लटकते हुए देखा।         बच्चों ने कमरे के पास ही काम कर रहे अपने माता-पिता को आवाज़ लगाकर बुलाया। जब तक युवती को…

Read More

सोलन, 20 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अनुराग चंद्र शर्मा ने एचएफसीएल मार्ग पर चंबाघाट से पंजाब नैशनल बैंक तक भारी वाहनों के लिए सड़क को बंद करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार 21 फरवरी से 24 फरवरी, 2021 तक प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक एचएफसीएल सड़क पर चंबाघाट से पंजाब नैशनल बैंक तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। एम्बुलेंस तथा अग्निशमन वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।       इस मार्ग को बंद करने का निर्णय सड़क के नवीनीकरण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। …

Read More