ऊना: गगरेट में एक युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार गगरेट का 24 वर्षीय युवक सुबह से अपने कमरे का दरवाजा लगा कर अंदर ही बैठा था। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके घरवालों ने कमरा खोला।
परिजनों ने देख कि उनके बेटे ने फंदा लगाया हुआ था। जिस पर उक्त युवक को गगरेट के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों को जानने हेतु जांच शुरु कर ली है। डीएसपी मनोज जंवाल ने मामले की पुष्टि की है।