नाहन : राजगढ़ उपमंडल में यशवंत नगर पुलिस की टीम ने बीती रात एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 267 ग्राम चरस बरामद की है। ट्रैफिक चेकिंग के लिए गिरीपुल के समीप नाकाबंदी दौरान पुलिस को सफलता मिली। यशवंत नगर पुलिस चौकी की टीम में राकेश ठाकुर व पीयूष परमार शामिल थे।
आरोपी की पहचान रूप सिंह पुत्र चेतराम बागना डाकघर हाब्बन तहसील राजगढ़ गई है। बैग की पड़ताल के बाद 1 किलो 267 ग्राम चरस बरामद की गई। मौके पर पुलिस टीम ने जब रूप सिंह से चरस के बारे में पूछताछ की, तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाया। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
Latest
- सुंदरनगर : HRTC की चलती बस का खुला टायर, बाल-बाल बचे 15 यात्री
- संगड़ाह की दिव्या ज्योति ने 700 में से 671 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान
- ऊना : प्रवासी मजदूरों की 30 झोपड़ियों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
- गगरेट विधानसभा उप चुनाव : दो ब्राह्मणों के मध्य होगी रोचक जंग, कांग्रेस को फिर से कालिया का सहारा
- हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में चमकी एक ही स्कूल की 8 बेटियां, रच दिया इतिहास