नाहन (एमबीएम न्यूज): संगड़ाह उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र के सीधे-सादे 18 वर्षीय युवक मनीष ने माया नगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। चाडऩा के रहने वाले मनीष ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। बीती रात मुंबई में आयोजित आईवा मिस्टर इंडिया के ग्रैंड फिनाले में मनीष को बेस्ट स्माइल का अवार्ड मिला है। जल्द ही मनीष के शॉर्ट मूवीज व सीरियल्ज में भी दिखने की उम्मीद है।
ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे युवकों की ग्रूमिंग मुंबई के एक बीच पर नामी रिजोर्ट में हुई। ग्रैंड फिनाले में फिल्म जगत के निदेशक व प्रोडयूसर्ज के अलावा पंजाबी अभिनेत्री प्रीति साहू इत्यादि मौजूद थे। एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने प्रतिभाशाली युवक मनीष की खबर 10 अक्तूबर को प्रकाशित की थी। हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित ऑडिशन के आधार पर ही मनीष को अगले राऊंड में एंट्री मिली थी। यहीं से सफर तय करते-करते मनीष अपनी प्रतिभा के दम पर ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे। बचपन से ही मॉडलिंग का जुनून रहा है।
ग्रामीण परिवेश से चकाचौंध की दुनिया तक पहुंचना आसान नहीं था। बावजूद इसके मनीष ने कर दिखाया।
इस लिंक पर भी पढ़ सकते है मनीष की पिछली सफलता की खबर :https://goo.gl/QxhWgd