अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीत कर लौटी हिमाचली कबड्डी बालाओं की टीम में रही कोल डैम क्षेत्र के कसोल गांव की खिलाडी अंजू ठाकुर का अपने गांव में भव्य स्वागत होगा। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लेकर लौटी हिमाचली कबड्डी बालाओं की टीम की खिलाडिय़ों का जहां बिलासपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया, वहीं कोल डैम परियोजना क्षेत्र की हरनोड़ा पंचायत के वाहोट-कसोल गांव में भी इनका स्वागत किया जाएगा।
क्षेत्र के स्पोर्ट्स प्रशिक्षक व आईटीबीपी से वीआरएस एएसआई सुभाष ठाकुर व जिले के प्रशिद्ध व्यावसायी राजेश ठाकुर ने प्रदेश की बेटियों को बधाई दी और कहा कि ये सब इन खिलाडियों के अथक परिश्रम का नतीजा है। इन कबड्डी बालाओं की टीम की खिलाडिय़ों ने गोल्ड मैडल जीतने में सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कहा कि खिलाडिय़ों को खेल उत्सव कमेटी कसोल,शक्ति महिला मंडल कसोल व ग्रामीण सम्मानित करेगी। प्रेदश कबड्डी बालाओं की इस टीम में जिला की हरनोड़ा पंचायत के कसोल गांव की लड़की अंजू ठाकुर ने भी अपनी उपस्थिती दर्ज करवा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंजू ठाकुर के पिता शिव राम ठाकुर ने बताया कि बेटी तीन वर्ष पूर्व कबड्डी गेम में स्टेट स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर के लिए चयनित हुई थी। इससे पूर्व अंजू 2018 में आन्ध्राप्रदेश आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी खेल में गोल्ड मैडल जीतने वाली टीम में भी चयनित हुई थी। वर्तमान में अंजू स्टेट स्पोर्ट्स होस्टल बिलासपुर में हिमाचल कबड्डी संघ के संयोजक व प्रेदश महिला कबड्डी टीम के कोच रतन लाल ठाकुर के सानिध्य में कबड्डी प्रशिक्षण ले रही है।
महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में खिलाड़ी कप्तान सुषमा, साक्षी, स्वीटी, अंकिता, अंजू, डिंपल, पुष्पा, गोपी, मनीषा, भावना, रीना, ऊषा ने भाग लिया। इन खिलाडिय़ों व कोच रतन लाल ठाकुर, स्कूल प्रधानाचार्य को खेल उत्सव कमेटी कसोल के सभी सदस्य व प्रकाश चंद ठाकुर,पूर्व प्रधान रमेश चंद, पंचायत सदस्य हाकम ठाकुर, सुभाष ठाकुर, चेत राम ने बधाई दी है।
Latest
- कांग्रेस पार्टी ने देश में की ‘फूट डालो राज करो’ की राजनीति : जेपी नड्डा
- पांवटा साहिब में बिना नंबर प्लेट व दस्तावेजों वाले वाहनों के खिलाफ खाकी की स्ट्राइक
- पांवटा साहिब में जियो फाइबर के पोल पर करंट लगने से 21 साल के कर्मी की मौत
- कांग्रेस को अपने खिलाफ साजिश करने वाले सरगना के खिलाफ मिला प्रत्याशी, जग्गी को टिकट
- हरिपुरधार की समीक्षा ने 700 में से 675 अंक प्राप्त कर स्कूल में पाया प्रथम स्थान