एमबीएम न्यूज़ /शिमला
सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री के खिलाफ अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करना पूर्व सीपीएस नीरज भारती को मंहगा पड़ गया। महिला नेत्री की शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने आज नीरज भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर महिला नेत्री की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।
जानकारी अनुसार शिकायत में कहा गया है कि नीरज भारती ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र व अश्लील टिप्पणियां की हैं। इससे वो आहत हुई हैं और ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
शिकायकर्ता महिला प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं और अभद्र व अश्लील टिप्पणियों से आहत होने पर उन्होंने एसपी शिमला से शिकायत की है। डीएसपी (हैडक्वार्टर) प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर नीरज भारती के खिलाफ आज ढली थाना में 354 डी और 509 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा आईटी की सेक्शन 67 भी लगाया गया है। सनद रहे कि अटल जी पर भी पूर्व सीपीएस नीरज भारती टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे हुए है।
Latest
- कालाअंब : प्राइमरी शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप, पुलिस में पहुंचा मामला
- कांगड़ा : आनंद शर्मा को जिताना मुख्यमंत्री के लिए चुनौती, दोनों के मध्य रहे हैं अच्छे संबंध
- ऊना में घर से संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव
- धर्मशाला : IPL मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार : सीएमओ
- धर्मशाला में कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, सेमीफाइनल में पहुंची MCA व विधि विभाग की टीम