नीना गौतम /कुल्लू
नन्हीं पर्यावरणविद एवं प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू की ब्रेंड एंबेसडर कल्पना ठाकुर ने माईनस डिग्री तापमान में एशिया की सबसे ऊंची चोटी फतह की है। 18870 फुट ऊंची खरदुंगला चोटी पर कल्पना ने तिरंगा लहराया। कल्पना के साथ उनके पिता अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद एवं ग्रीन मैन किशन ठाकुर खरदुंगला पीक फतह करने गए थे। इस दौरान जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कल्पना के बुलंद हौसलों की तारीफ की है। बाकायदा चोटी पर जाने की लिखित अनुमति दी।
वहीं कल्पना चोटी को फतह करने में हुई कामयाबी से बेहद खुश है। उधर प्रेस क्लब ने कल्पना को सम्मानित करने का ऐलान किया है। अगले माह होने बाले आयोजन में कल्पना को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले गत वर्ष कल्पना ठाकुर मूलिंग चोटी फतेह कर चुकी हैं। प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के ग्रीन हिमालय क्लीन हिमालय और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के संदेश को पश्चिमी हिमालय में फैलाने के लिए 2 सदस्यीय दल रविवार को रवाना हुआ।
यह दल पर्यावरण व बेटी बचाओ का संदेश लेकर लाहुल-स्पीति व लेह लद्दाख की संस्थाओं से भी मिला। कई दर्रों को पार करने के अलावा खरदुंगला चोटी को फतह किया। कल्पना पहले 17582 फुट तंगलंगला दर्रे पर पहुंची और उसके बाद खरदुंगला चोटी पर विजय हासिल की। सीनियर सिटीजन फॉर्म मनाली ने 12 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर नन्हीं कल्पना के दल को मनाली से रवाना किया था। उन्होंने इस कार्य की सराहना करते हुए दल के सदस्यों को बधाई दी। प्रेस क्लब के ब्रैंड एबैंसडर एवं प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविद किशन लाल की अगुवाई में पश्चिमी हिमालय के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व लेह लद्दाख का भ्रमण किया।
नन्हीं पर्यावरणविद कल्पना ठाकुर वो शख्सियत है जो बचपन से पेड़ों को भाई मानती है और राखी बांधकर उनकी रक्षा करती है। वर्तमान में 2 वर्ष से प्रेस क्लब के हिमालय बचाओ अभियान में जुटी हुई हैं। पर्यावरण के क्षेत्र में इस नन्हीं पर्यावरणविद को ठाकुर वेदराम मैमोरियल पुरस्कार के अलावा अन्य कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। कल्पना ट्रैकिंग, माउंटेनरिंग व रॉक क्लाइमिंग आदि विधाओं में भी निपुण है। पर्यावरण व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर इस बेटी में बेहद जुनून है।
यह दल यहां पर कई संस्थााओं से मिला और प्रेस क्लब का यह संदेश सभी संस्थाओं को दिया। यही नहीं हिमालय की नदियों को बचाने के बारे में गांवों के लोगों और संस्थाओं को जागरूक किया ताकि हिमालय की नदियां स्वच्छ रह सके और दुनिया के कई देशों को सिंचित करती रहे। प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के प्रधान धनेश गौतम ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से ग्रीन हिमालय क्लीन हिमालय का अभियान क्लब ने छेड़ रखा है। इसके तहत कुल्लू से लेकर लेह-लद्दाख तक ब्रेंड एबैंसडर किशन लाल जागरूक कर और हिमालय की चोटियों में सफाई अभियान छेडकऱ हिमालय को ऑक्सीजन देने का संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि किशन लाल स्वेच्छा से प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के इस अभियान को चलाए हुए हैं। इसी कड़ी में पश्चिमी हिमालय के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इस संदेश को लेकर यह साहसिक वापिस लौटा है। प्रेस क्लब के चेयरमैन राजीव शर्मा ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू लेखनी के अलावा समाजिक क्षेत्र में भी बेहद सराहनीय कार्य कर रहे है और आगे भी इस तरह के कार्य जारी रहेंगे।
Latest
- जोगिंद्रनगर में दर्दनाक हादसा… गौशाला में जिंदा जला पिता, बचाने गया बेटा भी झुलसा
- हमीरपुर : जॉगिंग कर रहे युवक को कार से टक्कर मारने के बाद फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार
- कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने ऐतिहासिक रानीताल बाग में चलाया सफाई अभियान
- कुल्लू : खीरगंगा ट्रैक पर कांगड़ा की महिला की मौत
- बिलासपुर : आचार संहिता में कार सवार व्यक्ति अवैध शराब सहित काबू