एमबीएम न्यूज़ /शिमला
सोशल मीडिया पर भाजपा नेत्री के खिलाफ अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करना पूर्व सीपीएस नीरज भारती को मंहगा पड़ गया। महिला नेत्री की शिकायत पर ढली थाना पुलिस ने आज नीरज भारती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर महिला नेत्री की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई है।
जानकारी अनुसार शिकायत में कहा गया है कि नीरज भारती ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र व अश्लील टिप्पणियां की हैं। इससे वो आहत हुई हैं और ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
शिकायकर्ता महिला प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा में पदाधिकारी हैं और अभद्र व अश्लील टिप्पणियों से आहत होने पर उन्होंने एसपी शिमला से शिकायत की है। डीएसपी (हैडक्वार्टर) प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की शिकायत पर नीरज भारती के खिलाफ आज ढली थाना में 354 डी और 509 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा आईटी की सेक्शन 67 भी लगाया गया है। सनद रहे कि अटल जी पर भी पूर्व सीपीएस नीरज भारती टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरे हुए है।
Latest
- कार्मल कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने ऐतिहासिक रानीताल बाग में चलाया सफाई अभियान
- कुल्लू : खीरगंगा ट्रैक पर कांगड़ा की महिला की मौत
- बिलासपुर : आचार संहिता में कार सवार व्यक्ति अवैध शराब सहित काबू
- सोलन : पानी के स्त्रोत में मिल रहा था होटलों व ढाबों के सीवरेज का पानी, कटे चालान
- नशे के जद में हिमाचल, पुस्तकालयों की बजाय सोलन जेल में बढ़ी भीड़…102 की जगह 195