शिमला, 15 नवंबर : फीफा कप 2022 आरम्भ होने में चंद दिन बचे है। इस बार यूरोप के अलावा लैटिन अमेरिकन देशों के कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की नजरें टिकी होगी। हालांकि एशिया से जापान, साउथ कोरिया, ईरान व सऊदी अरब भी अपना जौहर दिखाएंगे। स्ट्राइकर्स के अलावा मिड फील्डर, डिफेंडर व गोलकीपर सहित कई टीमों के कोच व स्पोर्ट स्टाफ अपनी अपनी टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे। इनमें से कुछ खिलाडी जो क्लब फुटबॉल के अलावा अपने अपने देशों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
इन खिलाड़ियों में ग्रुप-A टीम नीदरलैंड्स के स्टार स्ट्राइकर डीपाय पर सबकी नजरें रहेगी। वही, दुनिया के चुनिंदा डिफेंडर में से एक वेनडाइक पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं इंग्लैंड की टीम में उनके कप्तान हैरी केन, फोड़न, सहित मार्कस रैशफोर्ड पर गोल दागने की जिम्मेदारी होगी। वेल्स के टीम की जिम्मेदारी गेरथ बेल्स पर होगी।
Mehdi Taremi ईरान की टीम को जीतने में अहम भूमिका अदा करेगें। मेसी की अर्जेंटीना टीम की जिम्मेदारी लियोन मेसी के अलावा एंगल डिमारिया व उनके उभरते सितारे मार्टिमेज के कंधो पर होगी।
पोलैंड की टीम का वर्ल्ड कप उनके स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लाउंडोस्की की फ्रॉम पर निर्भर करेगा। मौजूदा समय में वह दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर में से एक है Bundesliga में अपनी धाक जमाने के बाद अब रॉबर्ट लाउंडोस्की मैसी की पुरानी टीम बार्सिलोना के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
फीफा चैंपियन फ्रांस में कई सितारें है। लेकिन करीम बेंजिमा के अलावा कीलियन मबाप्पे उनके सबसे अहम खिलाड़ी रहेंगे। इसके अलावा ग्रिजमान जिन्होंने पिछले सीजन भी शानदार प्रदर्शन किया था उनपर सबकी नजरें होगी।
क्रिस्चियन एरिक्सन जिन्होने एक बड़ी सर्जरी के बाद वापस फुटबॉल खेल कर यह साबित कर दिया है। कि मेहनत के आगे कुछ भी संभव है क्रिस्चियन डेनमार्क की टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है।
स्पेन की सबसे बड़ी लीग ला-लिगा ने उन्हें कई नए सितारे दिए है। मार्को असेन्सियो, अल्वारो मोराटा के अलावा पुराने दिग्गज फ्रान टोरेस उनके सबसे अहम खिलाड़ी रहेंगे।
थॉमस मूलर जर्मनी की टीम की कमान संभालेंगे। उनके अलावा गनाब्री, लेरोय साने सहित हार्वट्ज और गोरेज्टका उनका साथ देंगे। फीफा रैंकिंग में दूसरे पायदान की टीम बेल्जियम में उनके सबसे अहम खिलाड़ी रामूलो लुकाकू और केविनडे ब्रूने होंगे। दो भाईयों की जोड़ी ईडेन हजार्ड और थोगन हजार्ड उनका साथ देगे। ऐसे तो ब्राजील में कई युवा सितारे है, मगर प्रसिद्ध स्ट्राइकर नेमार के कंधों पर इस टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी।
पुर्तगाल में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के अलावा ब्रूनो फर्नांडीज,जायो फ्लिक्स, व डिएगो जोटा टीम को आगे ले जाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। अलेक्सान्दर मित्रोविच सर्बिआ के स्टार खिलाडी रहेंगे। वहीं पिछले विश्व कप की उपविजेता क्रोशिया में डोमागोज विडा, इवान पेरिसिच, लुका मोड्रिच पर सबकी नजरें रहेंगी।