• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

Breaking News Of Himachal

हिमाचल : सौतेले पिता की हत्या के आरोप में बेटी सहित मां गिरफ्तार

January 21, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

रामपुर बुशहर/ मीनाक्षी भारद्वाज
थाना झाकड़ी क्षेत्र के अंतर्गत त्याबल गांव में हुई व्यक्ति की हत्या के आरोप में मृतक की सौतेली बेटी व उसकी पत्नी को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के निवासी वसुदेव जो 20 वर्षो से कोचड़ी गांव में रहता हैं ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका छोटा भाई धन बहादुर अपनी पत्नी ललिता व उसकी 19 वर्षीय सौतेली बेटी कृष्णा के साथ त्यावल गांव में रहते हैं। बुधवार रात लगभग 1 बजे धन बहादुर का उसकी पत्नी व बेटी के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान कृष्णा ने उसके भाई धन बहादुर के सिर पर हीटर से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।हिमाचल : सौतेले पिता की हत्या के आरोप में बेटी सहित मां गिरफ्तार

पुलिस ने व्यक्ति की हत्या के आरोप में पत्नी व बेटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201,34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया हैं व आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News

सुंदरनगर में खाना बना रहे चपरासी की हीटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

January 4, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

सुंदरनगर 04 जनवरी : उपमंडल के गांव पुंघडू एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय चपरासी की मौत हो गई। हादसे में मृतक अपने किराए के कमरे में हीटर की चपेट में आने से पूरी तरह से जल गया और मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सुचना पुलिस थाना सुंदरनगर को मिलते ही थाना प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुंदरनगर में खाना बना रहे चपरासी की हीटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
DEMO IMAGE

जानकारी के अनुसार बीती देर रात मंडी जिला के सुंदरनगर के गांव पुंघडू में शोभा राम पुत्र नोखू राम निवासी गांव नरायणा बली तहसील करसोग जिला मंडी किराए के मकान में रहता था। मृतक शोमा राम सिहली स्कूल के सरकारी स्कूल मेें बतौर चपरासी कार्यरत था। मृतक ने 4 दिन पहले ही इस मकान में बतौर किराएदार आया था और रोजाना की भांंति अपने कमरेे में खाना बना रहा था। इसी दौरान कमरे में मौजूद हीटर की चपेट में आने से शोभा राम की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चे छोड़ गया है।

मृतक शोभा राम के मकान मालिक यश शर्मा ने कहा कि उनके घर में मृतक शोभा राम बतौर किराएदार रहता था और कुछ दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। उन्होंने कहा कि रात के समय मृतक के कमरे से धुंआ और जलने की बदबू आई। इस पर कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में शोभा राम जली हुई अवस्था में फर्श पर पड़ा हुआ था। यश शर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांंच शुरू कर दी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने कहा कि सुंदरनगर के पुंघडू गांव में एक व्यक्ति की उसके किराए के कमरे में हीटर की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है। मामले में जांच जारी है।

क्या बरतें सावधानियां… 
1. हीटर दरवाजे या खिड़की के पर्दे के पास ना, रखें आग भी लग सकती है।
2. हीटर को प्लास्टिक के टेबल पर भी ना रखें।
3. गीली जमीन पर भी हीटर ना रखें।
4. हीटर की तार कटी हुई या किसी के ऊपर से ना गुजर रही हो।
5. आर्थिक स्थिति अगर गवाही करे तो हीटर की बजाय ब्लोअर (गर्म हवा के पंखे) का इस्तेमाल करें।
6. लाइट चली जाने पर हीटर को बंद कर दें।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news in hindi

गुड़िया केस के आरोपी को एक अन्य जघन्य अपराध में उम्रकैद, सराहां में दिया था अंजाम

January 2, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 2 जनवरी : बहुचर्चित गुड़िया मामले के मुख्य आरोपी अनिल कुमार उर्फ नीलू को सिरमौर के अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायधीश जसवंत सिंह की अदालत ने एक महिला पर कातिलाना हमले के आरोप साबित होने पर उम्रकैद (Life Prison) की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपए का जुर्माना भी आईपीसी (IPC) की धारा-307 के तहत अदा करना होगा। जुर्माना अदा न करने पर एक साल के अतिरिक्त कठोर कारावास का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा अदालत ने आईपीसी की धारा 354 के तहत दोषी को दो साल के कठोर कारावास व 5 हजार रुपए जुर्माने के आदेश भी दिए हैं। जुर्माना अदा न करने पर तीन महीने के अतिरिक्त कारावास के आदेश भी दिए गए हैं। गुड़िया केस के आरोपी को एक अन्य जघन्य अपराध में उम्रकैद, सराहां में दिया था अंजाम

     अदालत ने पीड़िता के गहनों के अलावा इस केस से जुड़ी तमाम चीजों को नष्ट करने के भी आदेश पारित किए हैं। इस मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी एकलव्य ने की। बता दें कि गुडिया केस में भी अनिल कुमार के सैंपल सिरमौर से ही लिए गए थे, जिनके मैच होने के बाद उसकी गिरफ्तारी सीबीआई ने रोहड़ू क्षेत्र से की थी। पेशे से चरानी का काम करने वाले नीलू को सराहां पुलिस ने सितंबर 2015 के मामले में गिरफ्तार भी किया था।

ये थी रोंगटे खड़े करने वाली वारदात….
वरदात 6 सितंबर 2015 को सराहां थाना के तहत दसाना गांव के जंगल में घटित हुई। नेपाली मूल की पीड़ित महिला चंद्रकला बकरियां चराने के दौरान पेड़ पर चढ़कर घास काट रही थी। इसी दौरान दोषी पाया गया अनिल कुमार भी वहां पहुंच गया। उसने पीड़िता से बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगी। इसके बाद महिला से ही दराट मांगा। महिला के पेड़ से नीचे उतरने के बाद उससे अश्लील हरकतें करने लगा। आपत्ति जताने पर दोषी पीड़िता की उंगली व अंगूठे को भी काट दिया। महिला को 108 की मदद से सराहां अस्पताल पहुंचाया गया। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया कि नामालूम व्यक्ति ने उसकी माता के ऊपर कातिलाना हमला किया है।

     ये बात भी सामने आई कि महिला को हमले में 12 घाव दिए गए थे। नाजुक हालत में महिला को सोलन रैफर किया गया। 7 सितंबर को पुलिस ने मौके से पीड़िता के कटे अंगों को भी बरामद कर लिया। साथ ही लाइटर, डंडों, कान की बाली, नाक की नथ को भी कब्जे में लिया गया। 17 सितंबर 2015 को पीड़िता के ठीक होने पर ब्यान कलमबद्ध किए गए। 21 सितंबर 2015 को हमलावर की शिनाख्त कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। 23 सितंबर 2015 को दोषी पाए गए अनिल कुमार के बयान कलमबद्ध करने के बाद शमलाटी में उसके कमरे से वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए। साथ ही निशानदेही भी करवाई गई।

      जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के डीएनए नमूनों की भी जांच करवाई, जिसका मिलान बरामद उंगली व अंगूठे से करवाया गया। 18 दिसंबर 2015 तक अनिल कुमार को न्यायिक हिरासत में भी रखा गया। जांच में इस बात की तस्दीक भी हुई कि वो बैजनाथ की पोनिंग पंचायत का रहने वाला है। तफ्तीश में यह भी सामने आया कि 6 सितंबर 2015 को अनिल ने शराब भी पी थी। इसी दौरान जंगल में पीड़िता को अकेले देखकर उससे अश्लील हरकतें की। महिला से दराट को लेकर दूर फेंक दिया। जब वो इसे उठाने लगी तो उससे अश्लीलता करने लगा। पीड़िता होश में जैसे-तैसे रास्ते तक आ गई थी। इसके बाद ही लोगों को उस पर हमले की सूचना मिली।

क्या बोले उप जिला न्यायवादी…
सिरमौर के उप जिला न्यायवादी एकलव्य ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि आईपीसी की धारा-307 व 354 के तहत सजा के आदेश जारी हुए हैं। अदालत को इस बात से भी अवगत करवाया गया कि आरोपी गुड़िया मामले में भी आईपीसी की धारा-302 व 376 के तहत ट्रायल का सामना कर रहा है, जो महिलाओं से जघन्य अपराध करने का आदी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 15 गवाह पेश किए गए।

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news

हिमाचल में 4 मई से होगी 10वीं व जमा दो की बोर्ड परीक्षाएं, 10 अप्रैल से नाॅन-बोर्ड

January 1, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला 01 जनवरी : शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा तथा पिछले दिनों सरकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है।हिमाचल में 4 मई से होगी 10वीं व जमा दो की बोर्ड परीक्षाएं, 10 अप्रैल से नाॅन-बोर्ड

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्कूलों में भीड़ जमा न हो, इसके लिए नाॅन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2021 से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार, दसवीं एवं बाहरवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की डेटशीट शीघ्र जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 से 30 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी, इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस वर्ष स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे, लेकिन परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal News In Hindi, HPBOSE

CBSE : 4 मई से शुरू होगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 15 जून तक रिजल्ट

December 31, 2020 by MBM News Network Leave a Comment

नई दिल्ली, 31 दिसबर : केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस बार सीबीएसई के 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी। 10 जून तक बोर्ड परीक्षाएं पूरी करा ली जाएंगी। इसके साथ ही 15 जून तक सीबीएसई दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।CBSE : 4 मई से शुरू होगी 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 15 जून तक रिजल्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

–आईएएनएस

Filed Under: नेशनल, मुख्य समाचार Tagged With: Breaking News Of Himachal, CBSE Examination

हिमाचल : बस की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

December 28, 2020 by MBM News Network Leave a Comment

ऊना, 28 दिसम्बर : गांव भैरा में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां सड़क पार करते समय बस की चपेट में आने के बाद 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अर्पित पुत्र सुरजीत सिंह निवासी भैरा के रूप में की गई है।हिमाचल : बस की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अंब-ऊना सड़क पर भैरा में दो बच्चे सडक  पार कर रहे थे। इस बीच सडक पर तेज रफ्तार में जा रही एक सीटीयू बस की चपेट में एक बच्चा आ गया। बच्चे को गंभीर हालात में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बात चिकित्सकों ने ऊना रैफर कर दिया। ऊना से पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने हर किसी की झकझोर दिया है।

वहीं, पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बस को ब्जे में ले लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Breaking News Of Himachal, una news

कैबिनेट : हिमाचल में स्कूल 12 फरवरी तक बंद, रविवार को खुले रहेंगे बाजार 

December 23, 2020 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 23  दिसंबर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ कमी आने पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों लगाई बंदिशों में अब आंशिक बदलाव किया है। कोरोना की ताजा हालात पर चर्चा के लिए आज आयोजित की गई कैबिनेट की मीटिंग में फैसला लिया गया कि अब पूरे प्रदेश में रविवार को बाजार खुले रहेंगे। इससे पहले गत 23 नवंबर को सरकार ने प्रदेश भर में रविवार को बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए थे।

हिमाचल प्रदेश की ताजा खबरों के लिए Join करेMBM News Network का व्हाट्सएप Group

कैबिनेट : हिमाचल में स्कूल 12 फरवरी तक बंद, रविवार को खुले रहेंगे बाजार 
File Photo

शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटन कारोबारियों द्वारा रविवार को बाजार खोलने की सरकार से मांग की जा रही थी। कैबिनेट में सरकार ने चार जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी व कुल्लू में लगाए गए नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की छूट देने का फैसला लिया है। अब नाइट कफर्यू रात्रि 9 बजे की बजाय 10 बजे से लगाया जाएगा और सुबह छह बजे तक जारी रहेगा।

सरकार ने कैबिनेट में अहम फैसला लेते हुए आगामी 12 फरवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन स्कूल 12 फरवरी 2021 तक बंद रहेंगे। इस दौरान ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षकों को आनलाइन पढ़ाई जारी रखनी होगी।

उन्होंने कहा कि कोविड काल में निजी स्कूलों की फीस वसूली को लेकर कैबिनेट ने संबंधित जिलाधीशों की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने को मंजूरी दी है। इस कमेटी में उच्च शिमला व प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सदस्य होंगे। ये कमेटी फैसला निजी स्कूलों की फीस को लेकर फैसला लेकर इसे लागू करेगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के फीस के संदर्भ में सरकार आगामी दिनों में विधानसभा में कानून लाएगी।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal cabinet, night curfew, Shimla News

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू…ये हैं स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव का कार्यक्रम

December 17, 2020 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 17 दिसंबर: हिमाचल प्रदेश में स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बाबत वीरवार शाम अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक 24, 26 व 28 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकनपत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 29 दिसंबर को नामांकनपत्रों की जांच होगी।हिमाचल में चुनाव आचार संहिता लागू...ये हैं स्थानीय शहरी निकायों के चुनाव का कार्यक्रम

31 दिसंबर को इन्हें वापस लिया जा सकता है। 31 दिसंबर को ही चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित करने के बाद अंतिम सूची को जारी कर दी जाएगी। 10 जनवरी 2021 को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान का समय रहेगा। इसके बाद तुरंत ही मतगणना का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया को 12 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गौरतलब है कि पिछले चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने 5 दिसंबर 2015 को चुनाव आचार संहिता लागू की थी। प्रदेश में अब चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार कोई घोषणा नहीं कर पाएगी। साथ ही सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल भी नहीं होगा।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर को ही मतदान केंद्रों की सूची को भी जारी करने का भी कार्यक्रम है। राज्य चुनाव आयुक्त पीएस मित्रा ने अधिसूचना जारी की है। उल्लेखनीय है कि नई नगर पंचायतों अंब, चिडगांव, कंडाघाट, नेरवा, निरमंड व आनी में भी इसी कार्यक्रम के तहत चुनाव नहीं होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को 19 दिसंबर के बाद आचार संहिता लागू होने की बात कही थी, लेकिन आयोग ने शहरी निकायों के चुनाव को लेकर दो दिन पहले ही अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद नगर निगमों को छोड़कर बाकी शहरी इलाकों में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। अब पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान बाकी रह गया है।

 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal News In Hindi

महिला प्रधान व सचिव ने 14 दिन तक मृत व्यक्ति की हाजिरी लगा हड़पी सरकारी राशि

December 16, 2020 by नितेश सैनी Leave a Comment

सुंदरनगर, 16 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है लेकिन उससे पहले बल्ह विकास खंड की समलौण पंचायत के प्रधान व सचिव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद बल्ह पुलिस व स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (State Vigilance Anti Corruption Bureau) ने धोखाधड़ी व सरकारी पैसे के गबन पर मामला दर्ज किया है।महिला प्रधान व सचिव ने 14 दिन तक मृत व्यक्ति की हाजिरी लगा हड़पी सरकारी राशि

प्रधान जमना देवी व सचिव नरेंद्र कुमार पर आरोप है कि दोनों ने मिली भगत कर मनरेगा में मरे हुए व्यक्ति की 14 दिन तक हाजिरी लगा उसके फर्जी हस्ताक्षर किए। अलग-अलग मस्टररोल में एक ही समय में एक ही व्यक्ति की हाजिरी लगाई गई। आरोप है कि सोलर लाइट्स में हेराफेरी की गई। युवक मंडल भवन निर्माण के नाम पर सामग्री खरीदी गई, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं किया गया।

स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा ने पंचायत में हो रहे सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उठाया था, लेकिन किसी ने उनकी बात पर गौर नहीं किया। उन्होंने विकास खंड अधिकारी बल्ह से पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की पूरी जानकारी जुटाई और उपायुक्त मंडी व विजिलेंस कार्यालय को लिखित में अवगत करवाया, मगर कार्रवाई किसी ने नहीं की।

विजिलेंस को प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुमति नहीं मिली। लेकिन शिकायकर्ता जगदीश शर्मा ने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और आरोप सही पाए जाने पर कोर्ट याचिका को स्वीकार करते हुए थाना प्रभारी बल्ह को प्रधान व सचिव के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए थे।

वही मामले की पुष्टी करते हुए डीएसपी लीव रिजर्व मंडी अनिल पटियाल ने बताया कि समलौण पंचायत की प्रधान व सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। दोनों से जल्द पूछताछ की जाएगी ।

Filed Under: क्राइम, मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Breaking News Of Himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news

किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर मौत…3 घायल  

December 15, 2020 by जीता सिंह नेगी Leave a Comment

किन्नौर,15 दिसंबर : सोमवार देर शाम बटसेरी सांगला संपर्क मार्ग पर बोलेरो कैम्पर (HP 0 9465) के दुर्घटनाग्रस्त  हो गया। वाहन में सवार 5 लोग सवार थे। इनमे से दो की घटनास्थल पर ही मौत हुई जबकि 3 घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रणवीर (32) बटसेरी व गोपाल सिंह (41) गांव डोबी करतोट के रूप में हुई है। घायलों में रोहित कुमार (21), सुंदर कुमार (29),गांव बटसेरी, काहन सिंह (31) गांव बाडा करतोट रामपुर के रूप में हुई है।किन्नौर में दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवकों की मौके पर मौत...3 घायल  

सोमवार देर रात को ही घायल तीनों को सांगला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को महात्मा गांधी चिकित्सालय रामपुर ले जाया गया है। इस घटना में हुए हुए दोनों  मुतको के शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
उधर एसडीएम कल्पा मेजर अवनींद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को जिला प्रशासन की तरफ से फौरी राहत  दी जा रही है तथा शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Filed Under: किन्नौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Breaking News Of Himachal, Kinnaur news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Go to page 4
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित
  • BBN में मुख्यमंत्री ने किए 29 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास
  • हमीरपुर : लोगों को खूब भा रहे हैं शूनणा के फूल, जानिए इससे जुडी खास बातें… 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021