• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

accident in himachal

हिमाचल : 250 मीटर खाई में गिरी कार, बहन की मौत, भाई-भाभी समेत 3 घायल

May 14, 2022 by MBM News Network

शिमला,14 मई : ऊपरी शिमला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ठियोग तहसील के देहा थाना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 3 लोग घायल हो गए है।  जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया है। घायलों को उपचार हेतु आईजीएमसी रैफर किया गया है।

Demo Pic

हादसा बीती रात पुंधर के पास हुआ, जब कार (HP 09A-5566) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में पति-पत्नी व बेटे सहित चार लोग सवार थे।  पुलिस के मुताबिक कार सवार सोलन से अपने गांव पंढेर लौट रहे थे। कार को देहा के पंढेर निवासी विक्रम चला रहा था। उनकी पत्नी श्रुति, बेटा रियांश और बहन अनु भी कार में सफर कर रहे थे। 

कार के 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से चारों बुरी तरह जख्मी हुए तथा 40 वर्षीय अनु की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अन्य 3 आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं और इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

जांच अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। देहा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News

हिमाचल : अनियंत्रित होकर सड़क से पलटी टाटा सूमो, 14 घायल

May 7, 2022 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 07 मई : बाली चौकी के पास एक टाटा सूमो के पटलने से उसमें सवार 14 लोग घायल हो गए हैं। हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे का बताया जा रहा है।           

दुर्घटनाग्रस्त टाटा सूमो

 मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ही कुछ लोग इस टाटा सूमो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही यह गाड़ी बालीचौकी से थाची सड़क से मुड़ी तो थोड़ी दूर तक चढ़ाई चढ़ने के बाद अनियंत्रित होकर पलट कर दूसरी सड़क पर आ गिरी।              

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से लोगों को बाहर निकाला और बालीचौकी अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है, जबकि बाकियों का यहीं पर उपचार चल रहा है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे का क्या कारण रहा, इसकी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news

चलती बस के निकले पहिए, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा 

May 6, 2022 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह, 06 मई : उपमंडल के चाढ़ना में चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां निजी बस की चलती बस के पिछले दोनों टायर निकल गए। यह बस कुपवी से शिमला जा रही थी।

 जानकारी के अनुसार परिचालक ने खिड़की से बाहर देखा तो तुरन्त सिटी मार कर बस को रुकवाया। बताया जाता है कि थोड़ी देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे यह बस कुपवी से शिमला जा रही थी कि चाढना के पास यह हादसा हो गया।

लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार कम होने की वजह से और ड्राइवर की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं उतरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news

हमीरपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 53 वर्षीय व्यक्ति की मौत  

May 4, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 4 मई : जिला के भोटा में एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 53 वर्षीय मिश्रा दास पुत्र राम चंद गांव मैड में सड़क पर जा रहा था कि अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी।

वहीं स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को घायल अवस्था में एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल अस्पताल ले जाया जाया गया, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। 

वहीं भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी एसआई सुरेश कुमार का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन को ढूंढने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Hamirpur News, Himachal News In Hindi

सोलन : बैक करते समय खाई में गिरा टैम्पो, 47 वर्षीय चालक की मौत

April 27, 2022 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 27 अप्रैल : कुठाड़ क्षेत्र की जगजीत नगर पंचायत के गांव धांधडी को जोड़ने वाले शामाघाट-धांधड़ी लिंक रोड पर एक टेंपो (छोटा हाथी) गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर के समय पेश आया है।        

Demo Pic

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओमनाथ (47) पुत्र स्वर्गीय सोभाराम गांव व डाकघर कुठाड़ के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चालक टेम्पो को बैक करते समय नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते टैम्पो 50 मीटर खाई में लुढ़क गया। इससे चालक व उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से चालक को खाई से निकाल कर सुबाथू अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे कुम्हारहट्टी अस्पताल रैफर कर दिया, लेकिन चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। टेम्पो में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद चालक का शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Solan news

हिमाचल : खाई में गिरी कार, विदेशी नागरिक की मौत…दो घायल   

April 21, 2022 by MBM News Network

कुल्लू, 21 अप्रैल : जनजातीय जिला लाहुल स्पीति के सिसु के पास वाहन खाई में लुढ़क गया। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मनाली अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि  सिसु के समीप शिटी नाला के समीप सड़क दुर्घटना हुई है। वाहन में तीन लोग सवार थे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। हादसे में शमशेर को गंभीर चोट आई है। एक अन्य को मामूली चोट आई है।

हादसे में  मृत व्यक्ति की पहचान  जोविता (58) निवासी इंग्लैंड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को मनाली अस्पताल पहुंचाया गया।

Filed Under: दुर्घटनाएं, लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Lahaul Spiti News

चंडीगढ़-मनाली NH पर कार व स्कूटी में जोरदार टक्कर, 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत

April 21, 2022 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 21 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में सड़कों पर हादसों का दौर लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में वीरवार को नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित तरोट में कार व स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर में 38 वर्षीय स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस थाना धनोटू की टीम ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह पुलिस थाना धनोटू के तहत तरोट  में पेट्रोल पंप के सामने एक कार और स्कूटी की आपस में टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार सतीश कुमार(38) पुत्र इंदर सिंह निवासी धर्मपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि नेशनल हाईवे 21 चंडीगढ़ मनाली पर तरोट में कार और स्कूटी की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news

कोटखाई : शादी समारोह से घर लौटते वक्त खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, महिला समेत दो की मौत

April 21, 2022 by MBM News Network

शिमला, 21 अप्रैल : कोटखाई में एक कार के खाई में गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति घायल हुआ है। मृतकों में कार चालक भी शामिल है।

दुर्घटनाग्रस्त कार

पुलिस के मुताबिक ये दुर्घटना कोटखाई के बघाल इलाके में संपर्क मार्ग पर हुई। फॉर्च्यूनर कार (HP 07-3747) में सवार दम्पति समेत 3 लोग बीती रात बाघी में एक शादी समारोह अटेंड कर बघाल स्थित अपने घर लौट रहे थे कि बघाल के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार खाई में गिर गई।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटनास्थल पर 2 लोग मृत मिले जबकि एक गंभीर रूप से चोटिल पाया गया। 

मृतकों की पहचान चालक (53) नरेन्द्र पुण्टा पुत्र लायक राम गांव बघाल और (56) राधा पत्नी पदम्  के रूप में हुई है। वहीं पदम्  (59) इस दुर्घटना में घायल हुए हैं।कोटखाई के एसएचओ ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News

हिमाचल से राजस्थान लौट रहा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार, 3 बच्चों सहित 7 की मौत

April 19, 2022 by MBM News Network

ऊना, 19 अप्रैल: हिमाचल से छुट्टियां मनाकर राजस्थान लौट रहे डाॅ. पुनिया का पूरा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। इसमें परिवार के पांच लोगों की मौत मौके पर ही हो गए थे, जबकि दो बेटियां लापता हुई थी।

घटना सोमवार की है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी भीषण सड़क हादसे पर सोशल मीडिया में शोक की लहर चल रही है। परिवार राजस्थान से हिमाचल के मनाली में छुट्टियां मनाने आया था। पंजाब के रूपनगर में हुए भीषण हादसे में परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई।

 मृतकों में डाॅ. सतीश पुनिया, शिक्षक पत्नी सरिता पुनिया, 15 साल का बेटा दक्ष, साला राजेश व साले की पत्नी रीता के शव कुछ देर बाद ही नहर से निकाल लिए गए थे। जबकि चार साल की राजवी व तीन साल की भतीजी राजश्री पहले लापता हुए थे, जिनके शव  भी बाद में बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक डाॅ. पुनिया रिंगस सरकारी अस्पताल में तैनात थे। सोमवार सुबह ही डाॅ. पुनिया ने अस्पताल में काॅल कर कहा था कि आज वो डयूटी पर नहीं आ पाएंगे। सोमवार सुबह मनाली-रोपड़ नेशनल हाईवे पर अहमदपुर गांव के नजदीक बस ने डाॅ. पुनिया की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार उछल कर नहर में गिर गई थी।

 कार में तीन बच्चे व दो महिलाओं समेत 7 लोग सवार थे। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक सोमवार सुबह हिन्द मोटर की बस नंगल से ऊना के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही ये बस रोपड़ से कुछ दूर सरहिंद नहर पर पहुंची तो आगे जा रही क्रेटा कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि कार हवा में उछलकर पुल की रेलिंग को तोड़ती हुई नहर में जा गिरी थी।

पूरी संभावना जताई जा रही है कि हादसा बस की ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए थे।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, una news

चंडीगढ़-धर्मशाला हाइवे पर कार की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक की मौत

April 19, 2022 by MBM News Network

ऊना, 19 अप्रैल : अंब थाना के तहत पड़ते गांव भैरा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। चंडीगढ़-धर्मशाला हाइवे पर गांव भैरा में एक कार ने सात वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी मोनू पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है।         

 हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने घटना के संबध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बालक काफी समय से परिवार संग उपमंडल अंब में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।      

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश निवासी राम नरेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी पर जा रहे थे। इसी दौरान ऊना से अंब की ओर जा रही एक कार ने राम नरेश के बेटे मोनु को टक्कर मार दी। हादसे मेें बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं कार चालक की भी तलाश की जा रही है।

Filed Under: ऊना, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, una news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 25
  • Go to Next Page »

Copyright © 2022