संगड़ाह, 21 फरवरी : उपमंडल के अंधेरी के समीप दो निजी बसों की तीखे मोड़ पर आपस में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना में 9 सवारियों को हल्की चोटें आई है। जरा सी गलती कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी।
दरअसल, बुधवार को दोपहर 1 बजे के करीब मीनू कोच नाम की दो बसें अपने रूट पर जा रही थी। दोनों बसें जैसे ही अंधेरी के समीप पहुंची तो यहां एक तीखे मोड़ पर दोनों आपस में टकरा गई। हालांकि समय रहते बस पर काबू पा लिया गया अन्यथा एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
बताया जा रहा है कि हादसे में नौ यात्रियों को हल्की चोटें आई है, जिन्हें संगड़ाह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। दोनों बस में करीब 60-70 सवारियां सवार थी। फिलहाल यह पुख्ता जानकारी नहीं है कि हादसा किन कारणों से पेश आया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। डीएसपी मुकेश डडवाल ने मामले की पुष्टि की है।