मंडी : ऐतिहासिक सेरी मंच पर यहां के लोगों को पहली बार लेजर शो देखने को मिल रहा है। यह लेजर शो छोटी काशी महोत्सव के दौरान हर शाम 8 बजे आयोजित किया जा रहा है। इस लेजर शो के माध्यम से मंडी के इतिहास को लेजर लाइट्स के माध्यम से पर्दे पर साउंड के साथ दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें धार्मिक शो जैसे रामायण को भी पर्दे पर लेजर लाइट के माध्यम से दिखाया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें लाइट के साथ अन्य प्रकार के माध्यमों का इस्तेमाल कर स्पेशल इफेक्ट भी दिए जाते हैं।
छोटी काशी महोत्सव के शुभारंभ के उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सेरी मंच पर आयोजित इस लेजर शो की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव वर्ष में होने चाहिए। जिनसे की हमारी संस्कृति को समझने में सहायता मिलती है। लेजर शो के माध्यम से जिस प्रकार से मंडी के इतिहास को दर्शाते वृतचित्र साउंड के साथ दिखाए गए वह एक अच्छा प्रयास है।
आने वाले समय में इसे और बड़े स्तर पर पर आयोजित करने की आवश्यक्ता है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इस प्रकार के उत्सवों को और ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए आम लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए हैं। मंडी में वर्ष भर शिवरात्रि के महोत्सव को छोड़ कर कोई और उत्सव नहीं होता है। जिसके लिए छोटी काशी महोत्सव की शुरूआत की गई है। हालांकि अभी लोगों के लिए यह नया साधन है। लेकिन फिर भी लोग इस लेजर शो का बच्चों के साथ आनंद ले रहे हैं।