सुंदरनगर (नितेश सैनी): 5 जून को सुंदरनगर में होने वाली भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली की सफलता को लेकर भाजपा नेताओं ने कमर कसनी शुरु कर दी है। जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्बाल ने निहरी में करीब एक दर्जन पंचायतों के कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
इस मौके पर राकेश जम्बाल ने जहां दो साल पूरे होने पर केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, वहीं उन्हें इसका प्रचार जन-जन तक करने के लिए कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के दो साल होने पर सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 5 जून को सुबह 11 बजे विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ सांसद रामस्वरुप शर्मा सहित भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी उपस्थित रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि निहरी क्षेत्र से करीब 1500 कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगे, जिनके आवगमन के लिए व्यवस्था की जा रही है।
जिला अध्यक्ष राकेश जम्बाल ने कहा कि इस रैली के साथ ही मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत के शंखनाद भी कर देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुंदरनगर रैली को सफल बनाने के लिए इसमें बढ़चढ़ कर शिरकत करने की अपील की है। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष धनी राम शर्मा, बाढू रोहांड़ा पंचायत के उप प्रधान हरि सिंह, प्रेसी पंचायत के उप प्रधान मोती राम, बीडीसी सदस्य गोबिंद राम, सोहन सिंह, घडोई पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, प्रेम सिंह, मेहर चंद, सत्या देवी, पूनम, चंपा देवी, शिवराम, नारद राम, टेक चंद व आशा राम सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।