रिकांगपिओ (जेएस नेेगी) : भाजपा किन्नौर के महामंत्री पद पर नियुक्ति किए जाने पर महेश्वर सिंह नेगी ने पार्टी हाईकमान पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा, अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती,पूर्व विधायक किन्नौर तेजवंत नेगी, भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व अध्यक्ष सूरत नेगी व बलदेव नेेगी का आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षो से सक्रिय राजनीति में सगंठन के विभिन्न पदों पर रहा हूं। नेगी ने 30 वर्ष की उमर में वर्ष 25 से 21 तक पूह खंड पंचायत समिति के अध्यक्ष रहे। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जो दायित्व दिया है, उस पूर्व निष्ठा व ईमानदारी से निभाऊंगा।