• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / आश्रय शर्मा ने जेएनयू हमले में देश के लोकतंत्र के ढांचे की पोल खोलने का किया प्रयास…

आश्रय शर्मा ने जेएनयू हमले में देश के लोकतंत्र के ढांचे की पोल खोलने का किया प्रयास…

January 9, 2020 by विरेंद्र भारद्वाज

सुंदरनगर : मंडी संसदीय सीट से प्रत्याशी रहे कांग्रेस नेता आश्रय शर्मा ने कहा जेएनयू में हमले देश के लोकतंत्र के ढांचे की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा 3 घंटे तक लगातार हमला कर छात्रों को घायल किया और पुलिस में पीडि़त छात्रों पर ही एफ आईआर दर्ज की जा रही है। यह निंदनीय कृत्य है। कांग्रेस नेता आश्रय शर्मा ने सुंदरनगर में पत्रकार से वार्ता में कहा कि भाजपा के नेतृत्व की सरकार ने देश को बांटने का प्रयास किया है। आजादी के बाद पहली बार सीएए के नाम पर धर्म और जातियों के आधार पर वर्गीकृत किया जा रहा है।आश्रय शर्मा ने जेएनयू हमले में देश के लोकतंत्र के ढांचे की पोल खोलने का किया प्रयास...

    आश्रय शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के दो साल के जश्न पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट पर करोड़ों रुपए खर्च किए, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि धरातल पर कितने करोड़ पर इन्वेस्ट हो हुए हैं। सरकार न युवाओं को रोजगार दे पाई है और न ही महंगाई कम कर पाई है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शालीनता भूल गए हैं। जिस तरह से उन्होंने मंडी पेयजल योजना के शिलान्यास के दौरान पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का उपहास उड़ाया है।  यह मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री  वीरभद्र के दौर में मंडी के साथ कभी भी भेदभाव नहीं हुआ है, जैसा वर्तमान में जयराम के दौर में हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि मंडी जिले से मुख्यमंत्री होकर भी मंडी के विकास करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी में 2 सालों में मात्र धर्मपुर और सिराज का ही विकास हो पाया है। मंडी में क्लस्टर यूनिवर्सिटी कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर सरकार अभी कन्फुज हो कर स्टेटमेंट दे रही है कि बहुत जल्द काम शुरू होगा, लोकेशन तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह स्पष्ट करें कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए कितना फंड दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स कर्मी सीएम के सिराज के लोगों को ही भर्ती किया है।

    आश्रय शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैंने लड़ा और कांग्रेस की विचारधारा पर चुनाव लड़ा। पंडित सुखराम ने कांग्रेस पार्टी की सेवा तन-मन-धन से की है। लेकिन मुझे इस बात की हैरानी है कि मेरे चुनाव लड़ने के पर न अनिल शर्मा ने मेरा समर्थन किया और न ही भारतीय जनता पार्टी का। उन्होंने कहा पिता अनिल शर्मा को हर जगह अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा अगर अनिल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के विधायक नहीं है तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए। लेकिन इस तरह से जनता के बीच में अपमानित करने का भाजपा का कोई हक नहीं है।

    इस अवसर पर आश्रय शर्मा के साथ पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस रमेश ठाकुर, पूर्व बल्ह विस प्रत्याशी गंगवीर चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष जिला परिषद मंडी नानक भारद्वाज, तरनोह के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश, पूर्व युवा कांग्रेस नाचन ब्लॉक दीप शर्मा, बीडीसी सदस्य लेखराज, उपाध्यक्ष मनोज गौतम, युवा कांग्रेस नाचन सूरज चंदेल व सचिव जसवीर सहित कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक



Copyright © 2021