सुंदरनगर : हिमाचल डेंटल कॉलेज के पास दो महिलाएं आपस में भीड़ गई, जिसमें एक महिला ने दूसरी महिला पर हमला बोल दिया। जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर करीब एक घंटे बाद पहुंची। तब जाकर महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने अस्पताल में महिला के बयान दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई तेज कर दी गई है।
पीड़िता हेमलता पत्नी हरीश सेन निवासी फागला ने बताया कि वह सुबह के समय अपनी बच्ची को लेकर स्कूल में जा रही थी। तभी पीछे से एक महिला ने उसके ऊपर हमला कर दिया। उसका पर्स एटीएम मोबाइल और पैसे भी छीन लिए। हमले से महिला के सिर, बाजू ,टांग व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता हेमलता ने बताया की घटनाक्रम में उसे काफी चोटें आई हैं।
पीड़िता के परिजन कुलदीप कुमार, संजय ठाकुर, श्यामलाल, संजय, सनी व अन्य ने प्रशासन से मांग की है कि सरेआम जहां इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वहां पर महिलाएं कहां तक सुरक्षित रह सकती हैं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस को समय रहते इस घटना की सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। तब जाकर घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।