शिमला (एमबीएम न्यूज): मार्च के महीने में ही बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई तो मार्च के महीने में ही गर्मी सताने लगी है। प्रदेश के ऊना, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर व कांगड़ा में कई जगहों पर तापमान 30 डिग्री पार कर चुका है। 30 मार्च तक गर्मी के बढऩे के आसार मौसम विभाग जता रहा है। इसके बाद बारिश से कुछ राहत की संभावना है।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 15 मार्च तक ही ठंड का मौसम माना जाता है। इसके बाद स्वाभाविक तौर पर तापमान बढऩा शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में 30 मार्च के बाद बारिश की संभावना है, जिसके बाद लोगों को बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी। उधर अचानक ही जिस तरीके से तापमान में वृद्धि हुई है, उससे प्रदेशवासियों को लग रहा है कि इस बार गर्मी भी खूब तांडव मचाएगी।