ऊना (एमबीएम न्यूज): पुलिस चौकी मैहतपुर के तहत फतेहपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान राजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नंगड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौका से फरार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नंगड़ा निवासी राजीव कुमार मंगलवार रात्रि मैहतपुर से अपने घर की तरफ स्कूटी एचपी-72ए-1920 पर सवार होकर जा रहा था। फतेहपुर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया लेकिन श्री आनंदपुर साहिब के समीप पीडि़त ने दम तोड़ दिया। उधर, मैहतपुर चौकी इंचार्ज अंजनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
उधर पुलिस थाना के तहत गांव देहलां में जहरीला पदार्थ निगलने से एक अधेड व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी अप्पर देहलां (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात सुरेंद्र ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का पता चलते ही वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र ने जहर किन कारणों से निगला, इसका खुलासा नही हो पाया है।
उधर,एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। गौर रहे कि जिला में जहरीला पदार्थ निगलने के मामलों में इजाफा हो रहा है।