शिमला, 30 अप्रैल : तहबाजारी यूनियन ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने सीटू के बैनर तले उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और कहा कि नगर निगम प्रशासन उनके खिलाफ तानाशाही तरीके से कार्रवाई कर रहा है। यूनियन ने नगर निगम आयुक्त पर उनकी मांगों को अनसुना करने के आरोप जड़े है।
शिमला तहबाजारी यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम प्रशासन उनका सामान जब्त कर रहा है। जब वह नगर निगम आयुक्त से मिलने पहुंचे तो उनकी बात सुनी नहीं गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम तहबाजारियों को उजाड़ने का काम कर रहा है। कई वर्षों से पेट पालने के लिए सड़क किनारे बैठे लोगों को उठाया जा रहा है। उनके पास परिवार के पालन-पोषण के लिए कोई दूसरा साधन नहीं है।
उन्होंने कहा कि वर्षों बाद इस तरह की कार्रवाई वाजिब नहीं हैं। अगर नगर निगम का रवैया ऐसा ही रहा तो वे परिवार के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे।@K1