चिंतपूर्णी : मंदिर रोड के मैन बाजार में देर रात करीब 2 बजे पांच दुकानों व होटल में आग लग गई। स्थानीय लोगों व फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक लाखों रूपए का नुकसान हो चुका है। यह आग कैसे लगी, इसके कारणों की जांच कर रही है। फायर बिग्रेड के अनुसार इस आगजनी में लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।