कंडाघाट। ऊना : नैशनल हाइवे-22 पर क्लब महिंद्रा होटल के पास एक वैगनार व ऑल्टो कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए। घायलों में 3 बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को कंडाघाट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उधर ऊना के बसाल में अवैध खनन से रोकने पर एक युवक को तीन लोगों ने बुरी तरह से पीट डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी व टिप्पर को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक कुटलैहड़ ब्लॉक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष सुमित शर्मा भी शामिल है।