ऊना (एमबीएम न्यूज़) : जंगली जानवरों को पकडऩे के मकसद से कड़ाकी लगाई गई थी। सुबह जब कड़ाकी लगाने वाला किसान नींद से जागा तो होश उड़ गए, क्योंकि इस कड़ाकी में ओर कोई नहीं बल्कि तेंदुआ फंस गया था। मामला ऊना के तहत आते घंडावल का है। बताया जा रहा है कि यहां एक किसान ने जंगली जानवरों से परेशान होकर अपने खेतों में कड़ाकी लगा रखी थी। जब रविवार सुबह उक्त किसान अपने खेतों की रखवाली करने पहुंचा तो वह हक्का-बक्का रह गया।
एकाएक तेंदुए की गुर्राहट से पहले तो वह घबरा गया, लेकिन जब काफी देर तक आवाजें आती रही तो वह हिम्मत कर आगे बढ़ा। जब उसने कड़ाकी में फंसे तेंदुए को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। तब इस बारे में वन विभाग को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि दोपहर बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को कड़ाकी से छुड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग की ओर रेंज ऑफिसर राजेश कुमार मौके पर आए हैं। बहरहाल तेंदुए को बेहोश करने की कोशिश की जा रही थी।