शाहपुर : भाली में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो चिराग बुझ गए। दो संगे भाइयों की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल छा गया। जानकारी के अनुसार दो भाई मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाईयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में 17 वर्षीय आलम व 21 वर्षीय कयूम निवासी सिहुणी पंचायत शामिल हैं।
उधर पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक रास्ता बंद रखा। साथ ही पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस करीब दो घंटे देरी से पहुंची। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।