नाहन (एमबीएम न्यूज) : बुधवार को उपायुक्त बीसी बडालिया ने बर्फ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मौके पर पहुंचकर डीसी साहब ने खुद भी सडक से बर्फ हटाने को लेकर बेलचा उठाया। संभवत: इसके पीछे माईनस तापमान में काम में जुटे मजदूरों का हौंसला बढाना ही रहा होगा। सनद रहें कि प्रशासन बर्फ से बंद पडी सडक़ों की बहाली को लेकर एडी चोटी का जोर लगा रहा है। हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में आज उपायुक्त के साथ अधिकारी भी मौजूद थे।
उपायुक्त ने बताया कि गत दिनों हुई भारी बर्फबारी व वर्षा के कारण जिला में विभिन्न विभागों द्वारा आंकलन करने के उपरान्त लगभग 2 करोड़ 23 लाख रूपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि जि़ला में सडक़ो के हुए नुकसान का आंकलन करने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 74 लाख रूपये का नुकसान आका गया है। इसके अलावा लगभग 26 लाख रूपये का नुकसान जिला से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों का आंका गया है।
उन्होंने बताया कि जि़ला में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की अनेक पेयजल योजनाएं इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई थी। विभाग द्वारा नुकसान का आंकलन करने पर जि़ला में पेयजल योजनाओं का लगभग 54 लाख रूपये का नुकसान अंाका गया है। उन्होंने बताया कि जि़ला के सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया है तथा क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं की मुरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। सभी पेयजल योजनाओं को शीघ्र ही सुचारू रूप से आरंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी तथा वर्षा से विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मरों विद्युत लाईनों का भी नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा जिला में लगभग 69 लाख रूपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जि़ला के सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा भी लोगों की संपत्ति का लगभग 80 हजार रूपये का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि तहसील नौहराधार के अतंर्गत गांव भुजौड में बिजली गिरने से तीन गाय एक गाय का बछड़ा तथा एक मेमने की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा इस नुकसान के लिए पांच हजार रूपये की राशि राहत के तौर पर प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तहसील राजगढ़ के अतंर्गत गांव नियोग में एक कच्चे मकान को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुचा है। जिसके लिए मकान मालिक को भी पांच हजार रूपये की राशि राहत के रूप में प्रदान की गई है।