मंडी (वी कुमार): सरकाघाट उपमंडल की चौरी पंचायत के छिंबा गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी है। युवती अपने मायके से एक दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। मृतक महिला के पिता उसे ससुराल छोडऩे आए थे। रात को युवती ने अपने दोनों बच्चों व परिवार के साथ खाना खाया। कमरे में सोने चली गई। घटना की रात पति भी घर पर था।
पति-पत्नी एक ही कमरे में सोए थे। मृतक महिला ने सुबह नाश्ता भी किया। घटना के वक्त सुबह मृतका घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली ही थी। पति के मुताबिक जब वह बच्चों के साथ कमरे में गया तो उसकी पत्नी कमरे की छत के गार्डर पर अपनी चुन्नी से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर पड़ोसी भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती के पिता का कहना है कि बेटी मानसिक रूप से परेशान थी। डीएसपी मदन धीमान ने पुष्टि की है।