हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन रविवार को भाजपा ग्राम केंद्र बोहणी में मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय क्षेत्र की महिला शक्ति और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर ग्राम केंद्र के पदाधिकारियों ने 11 किलो देसी घी के लड्डू बांटे और सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री की दीर्घ आयू की कामना की।
इस अवसर भाजयुमों के प्रदेश कार्यकारिणी संदस्य व निदेशक जिला सहकारी विकास संघ हमीरपुर विशाल पठाानिया ने भी विचार रखे और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसी शख्सियत हैं, जो कि हरेक के मन में बसते हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ इस तरह के ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिनकों कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि वो हर दिल में बसते हैं।
वहीं इस मौके पर भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुरषोत्तम ठाकुर ने भी उने जन्मदिवस पर अपना संबोधन कार्यकर्ताओं के बीच में रखा। इस मौके पर मंडल महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीना जसवाल व रेखा शर्मा ने देश भक्ति के गीत भी गाए।
इस शुभ अवसर ग्राम केंद्र अध्यक्ष चमेल सिंह, सतीश चौहान, मिल्खी राम, कुलदीप धीमान, रणजीत ठाकुर, शिव ठाकुर, यशपाल, बोहणी महिला मंडल की अध्यक्ष शशी शर्मा, योगराज शर्मा, कमला देवी, रीना शर्मा, लीला देवी, राजकुमारी, मनोरमा देवी, अनीता कुमारी और सपना देवी उपस्थित रहे।