शिलाई (एमबीएम न्यूज): क्षेत्र के शिल्ली गांव में शनिवार सुबह 30 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी सुपा राम ने जहर निगल लिया। गलती या फिर जानबूझकर जहर निगला गया, यह बात जांच का नतीजा ही बता सकता है। महिला की हालत गंभीर होने की वजह से पांवटा रैफर किया गया।
शिलाई 108 के ईएमटी उदय व गोविंद ने नाजुक हालत में महिला को सतौन एबुलेंस में शिफ्ट किया। उस समय महिला पूरी तरह से अचेत हालत में थी। फौरन ही सतौन के ईएमटी ओमप्रकाश व राजेश ने महिला को ऑक्सीजन के बूते पांवटा तक पहुंचाया।
महिला के पति ने 108 एबुलेंस खासकर सतौन कर्मियों की नम आंखो से प्रशंसा की। अंतिम समाचार के मुताबिक महिला को पांवटा साहिब से नाहन रैफर कर दिया गया है।