चंबा ( एमबीएम न्यूज़) : तीसा इलाके में शरारती तत्वों ने बगेईगढ़ के समीप दो मंदिरो में जाकर तोड-फोड़ की हैं। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तोड़-फोड़ एक तरफ जहां बगेईगढ़ के समीप स्थित मंदिर में हुई तो वही, दूसरी तरफ शरारती तत्वों ने कठवाड़ में स्थिति मंदिर में भी तोड़-फोड़ कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष हैं। स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर कागजी कार्रवाई शुरू की और अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
एसपी चंबा ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही हैं। उन्होंंने कहा कि मंदिरों में तोड़-फोड़ करने वाले शरारती तत्वों को किसी भी सूरत में ब शा नही जाएगा। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।