हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़):पावर ग्रिड डिडवीं टिक्कर में शनिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ फार सस्टेनेबल डिवेल्पमेंट के संयोजक अजय
शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और उपस्थित कर्मचारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों को भ्रष्टाचार उन्मूलन की शपथ दिलाई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जैसे जैसे विकास हो रहा है, उसके साथ साथ भ्रष्टाचार ने भी अपने पैर पसारे हैं।
![pawer-grid](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2016/11/Pawer-Grid-300x169.jpg)
उन्होंने कहा कि आज के गतिशील युग में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुली चर्चा और चिंता करने की आवश्यकता है। इन क्षेत्रों में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने केलिए गंभीर प्रयास करने होंगे। शर्मा ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन देने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में देशभर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरकारी, गैर सरकारी और सामाजिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी से बेहतर परिणाम सामने आने की आशा है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए हमें अपनी दिनचर्या में जागरूक एवं सतर्क रहकर भ्रष्टाचार का डटकर सामना किया जा सकता है और इससे समाज को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पावर ग्रिड के इंजीनियर करनैल सिंह ने की। इस अवसर पर भोरंज ब्लाक समिति के उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, ई. विनय कुमार, ई. संदीप कुमार, ई. नीरज शर्मा, ई. संजय ठाकुर, सेवानिवृत प्राचार्य युद्धवीर सिंह पठानिया सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।