मंडी (एमबीएम न्यूज़) : रविवार को मंडी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने संगठन से जुडे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने से सम्बंधित जानकारी प्रदान की गई। मंडी के पडडल मैदान में 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैलीहोनी है जिसके चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने यहां पर रैली की तैयारियों काजाएजा लिया।
मोदी जी की रैली के चलते पडडल मैदान का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है औरकेंद्रीय मंत्री ने मैदान का भी जाएजा लिया और बताया कि मंडी में प्रधानमंत्री जी की एक सफल रैली होगी। नड्डा ने बताया कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों में मोदी जी की रैली को लेकर काफी उत्साह है और प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री जी का एक अच्छा संदेश सुनने को मिलेगा।
बता दें कि इससे पहले मोदी जी लोकसभा के चुनावों से पहले आए थे और अब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार हिमाचल के मंडी जिला में आ रहे हैं। मोदी 18 अक्टूबर को मंडी के पड्डल मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगें।