एमबीएम न्यूज नेटवर्क। जालंधर
सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा ने अपने गुरु पूर्व डीजीपी एमएस भुल्लर से मुलाकात की। 15 फरवरी को ग्रेट खली की यह मुलाकात पूर्व डीजीपी के निवास पर हुई। इस दौरान खली के साथ उनकी रैसलिंग अकादमी के विदेशी कोच शिरीश भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम ग्रेट खली ने अपने गुरु एमएस भुल्लर के चरण स्पर्श कर उनका आशिर्वाद लिया। तत्पश्चात उन्होंने अपने कोच को पूर्व डीजीपी से मिलवाया। खली ने कोच से कहा कि यह उनके गुरु है, जिनकी बदौलत वह रैसलिंग की दुनिया व इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इसके लिए वह सदैव इनके आभारी रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय रैसलर खली ने अपने गुरु को जालंधर में प्रस्तावित रैसलिंग अकादमी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। खली ने कहा कि उनका सपना है कि वह दे से अपने जैसे 100 खली तैयार करें। इसके अलावा खली ने अन्य कई विषयों पर भी पूर्व डीजीपी से विस्तार से चर्चा की। साथ ही पुराने दिनों को भी याद किया। इस मौके पर पूर्व डीजीपी ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ खली को रास्ता दिखाया। मगर वह अपनी कड़ी मेहनत व लगन की बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने प्रस्तावित अकादमी के लिए खली को अपनी शुभकामनाएं भी दी। मुलाकात के अंत में पूर्व डीजीपी अपने शिष्य ग्रेट खली को घर के बाहर तक छोड़ने के लिए आए।
Latest
- मां चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाने पहुंची पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा
- नाहन में जुटेंगी नर्सिंग क्षेत्र की नामी हस्तियां, पहली बार यहां राष्ट्रीय सम्मेलन
- हिमाचल चुनाव के दौरान 25 हजार पुलिस जवान संभालेंगे मोर्चा, बाहरी राज्यों से भी आएगी फोर्स
- राहुल गांधी, ओम बिड़ला, हेमा मालिनी, गजेंद्र शेखावत व शशि थरूर के भाग्य EVM में कैद
- राज्यपाल ने पेंशनर कल्याण संघ की ‘स्मारिका’ का किया विमोचन