मंडी (वी कुमार) : दबंग एएसआई रामलाल ठाकुर का तबादला कर दिया गया है। सिटी चौकी प्रभारी से बदल कर ठाकुर को सलापड़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। ठाकुर के स्थान पर एएसआई आनंद किशोर को सिटी चौकी मंडी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को एसपी ने इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। अब तक तबादला आदेश पर रोक लगाई गई थी। यह कहा जा रहा है कि ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के कहने पर दबंग एएसआई का तबादला किया गया है। ठाकुर की एक्सईएन से कहासुनी हुई थी। इसका खमियाजा दबंग पुलिस कर्मी को भुगतना पड़ा है।
दीगर है कि तबादले के खिलाफ जनता सडक़ पर उतर आई थी। यहां तक की बाजार भी बंद किया गया था। एएसआई की कार्यप्रणाली दबंग मानी जाती रही है।