मंडी,03 जुलाई : बीती रात से हो रही जोरदार बारिश के बाद सराज विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। यहां ग्राम पंचायत अनाह में नाले में बाढ़ आने से कार व कई मोटरसाइकिल मलबे में दब गई है। इस मलबे से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/07/MANDI-1-1.jpg)
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनाह के एक नाले में एकाएक बाढ़ आ गई। जिससे सड़क किनारे खड़ी कार व कई मोटरसाइकिल मलबे में दब गई। इस नाले में भारी मात्रा में मलबा आने के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। जोरदार बारिश के बाद नाले के साथ लगते अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोग स्वयं ही मलबा हटाकर फंसी गाड़ियों को हटाने में जुटे हुए हैं। बता दे कि बीती रात को मंडी जिला में बरसात की पहली जोरदार बारिश हुई है। जिससे जिला के कई क्षेत्रों से नुकसान की खबरें मिल रही है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड होने से खतरा बढ़ गया है।
@NR