कुल्लू, 24 मई : आपने अक्सर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की तस्वीरें और वीडियो तो खूब देखें होंगे। लेकिन हिमाचल प्रदेश के लाहौल में लोग उस समय हैरान हो गए जब बगैर बारिश के ही नाले में बाढ़ आ गई। मामला हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति का है।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-11-2.jpg)
लाहौल-स्पीति के उदयपुर के मढ़गां नाले में अचानक सुबह करीब 4 बजे बाढ़ आ गई। खास बात ये है कि इस दौरान बारिश भी नहीं हो रही थी। मढ़गां नाले में जलस्तर इस कदर बढ़ गया कि उदयपुर- किलाड़ मार्ग यातायात के लिए करीब 10 घंटों तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लगी रही। सूचना मिलते ही BRO ने मार्ग को बहाल कर दिया। करीब 10 घंटे बाद मार्ग वाहनों के लिए खुल गया।
हिमाचल की ताजा खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा WhatsApp चैनल
बाढ़ का कारण
अब आप सोच रहे होंगे कि बिना बारिश के बाढ़ कैसे आ सकती है? दरअसल , जानकारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान बढ़ गया था, जिस कारण ग्लेशियर पिघलने शुरू हो गए। ग्लेशियर पिघलने के कारण यहां एकाएक नाले में जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ की स्थिति उत्पन हो गई।
हिमाचल में बदला मौसम
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिस कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश की सम्भावना है।