हमीरपुर, 7 अप्रैल : भोरंज विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय रामचंद्र चौक बस्सी बाजार हाई मास्क लाइट लगने से अब दूधिया रोशनी से चमकेगा। इससे बाजार व चौक पर रात के समय अंधेरे से यात्रियों और दुकानदारों को छुटकारा मिलेगा। भोरंज विधायक सुरेश कुमार ने स्थानीय व्यापार मंडल और पंचायत प्रतिनिधियों की मांग सबसे पहले बस्सी बाजार का नाम रामचंद्र चौक बस्सी बाजार रखा है तथा यहां पर प्राथमिकता से हाई मास्क लाइट की घोषणा की थी।
इस घोषणा पर अब हाई मास्क लाइट लगा दी है। यह चौक जाहू से हमीरपुर वाया बस्सी, सरकाघाट से हमीरपुर वाया बस्सी व भ्याड़ से बस्सी और मनोह से बस्सी वाया खतरवाड सड़क से जुड़ा हुआ है। इसलिए यहां से होकर दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है। इससे हाई मास्क लाइट लगने से रात के समय यात्रियों व दुकानदारों को दूधिया रोशनी की बहुत बड़ी सुविधा होगी।
कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, युकां अध्यक्ष राकेश गोल्डी, भोरंज पंचायत प्रधान पूजा देवी, ब्लॉक समिति सदस्य वीना देवी, पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता गरीब दास, बस्सी बाजार व्यापार मंडल के सदस्य सुभाष व अन्य दुकानदारों ने हाई मास्क लाइट लगाने का भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया है।
क्या कहते हैं भोरंज विधायक सुरेश कुमार
भोरंज विधायक सुरेश कुमार का कहना है कि विस क्षेत्र के व्यापारिक केंद्रों के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। जाहू के बाद बस्सी में हाई मास्क लाइट लगाई गई है। इसके बाद भरेड़ी, लदरौर व अन्य स्थानों में भी लाइट्स लगाई जाएगी। इसके अलावा भरेड़ी और लदरौर में पैदल चलने वाले रास्ते का भी निर्माण किया गया है।
@K1