नाहन, 26 मार्च : सिरमौर भाजपा ने चुनाव व व्यापार प्रकोष्ठों का विस्तार किया है। चुनाव प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय गोयल ने जिला कार्य समिति सदस्यों, मंडल संयोजक व मंडल सह संयोजकों की नियुक्ति की है। जिला कार्य समिति के सदस्य के तौर पर विपिन कुमार, ललित कुमार, शिव कुमार, मोहन चौधरी, बाबू राम शर्मा, गुमान सिंह रिन्टा, दिनेश कुमार, प्रवीण शर्मा, बंसी राम शर्मा व बिशन सिंह को शामिल किया गया है।
नाहन मंडल में नितिन गुप्ता, अमित अत्री, पांवटा साहिब में तरनजीत गिल व पवन पटियाल, श्री रेणुका जी में राकेश पुंडीर व हरिन्द्र ठाकुर, पच्छाद में विवेक ठाकुर व नरपत ठाकुर, शिलाई में बहादुर सिंह व पंचराम को क्रमशः संयोजक व सह संयोजक के तौर पर नियुक्ति दी गई है।
उधर, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश जैन ने भी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिला कार्य समिति में धर्मपाल, अविनाश खिल्लन, मयंक महावर, विशाल आर्य, अशोक ठाकुर, सुखराम शर्मा, अरविन्द राय, राजेंद्र सूद, रमेश कुमार व रामभज पराशर को शामिल किया गया है।
उधर, नाहन मंडल में बुद्धि वल्लभ व दीप चंद सिंगला, पांवटा साहिब में पंकज पुरी व अभिषेक अग्रवाल, श्री रेणुका जी में सुधीर वर्मा व हरीश गर्ग, पच्छाद में हर्ष आनंद व राघव साहनी, शिलाई में संत राम तोमर व सीताराम शर्मा को क्रमशः मंडल संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किया गया है।