कुल्लू, 21 मार्च : जनपद में एक अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां मकान में आग लगने से 30 लाख का नुकसान हो गए है।
जानकारी के अनुसार मामला पिरडी के समीप का है, जहां मकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू न पा सके। जिसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। घटना में विभाग व लोगों की मदद से 50 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया गया है।