नाहन, 19 मार्च : पिंक सिटी जयपुर (Pink City Jaipur) में एक खास लम्हा था। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री (Deputy CM of Rajasthan) व सिरमौर की नातिन दिया कुमारी द्वारा समाज में अनुकरणीय कार्य करने वालों को सम्मान दिया जा रहा था तो दूसरी तरफ ददाहू की बेटी विदीशा शर्मा ये सम्मान हासिल करने वालों की फेहरिस्त में थी। विदीशा शर्मा को वुमन अचीवर्स अवार्ड-2024 (Women Achievers Award-2024) के सम्मान से सम्मानित किया गया।
फैशन डिजाइनिंग से टैरो कार्ड रीडिंग, अंकशास्त्र, ज्योतिष, आभा शुद्धि व चक्र उपचार में विदिशा ने कब मुकाम हासिल कर लिया, ये खुद विदीशा को नहीं पता होगा। हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहित विदीशा की विशेषता अध्यात्म, अंतर्दृष्टि, स्पष्टता व मार्गदर्शन में है। करीब पांच सालों में टैरो कार्ड रीडर (tarot card reader) के रूप में अपने कौशल को निखारने के लिए हर मुमकिन कोशिश की है।
अविश्वसनीय लग सकता है, लेकिन ये हकीकत है कि वो ऊर्जाओं की बारीकियों की व्याख्या करने में कुशल है।
दरअसल, विदीशा इंस्टाग्राम पर खासी प्रसिद्धि हासिल कर चुकी है। एक लाख 29 हजार फॉलोअर्स होने पर विदिशा गौरवान्वित महसूस करती है। जयपुर के आर्य कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विदीशा का यूं ही राजस्थान की उप मुख्यमंत्री से आमना-सामना नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे एक कहानी छिपी है।
आयोजकों द्वारा देश भर से ऐसे युवाओं का चयन किया जा रहा था, जो लीक से हटकर कार्य कर रहे हैं। गोपनीय तरीके से विदीशा का इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलो किया गया। इसके बाद विदीशा से डमी व्यक्तियों द्वारा उपचार के लिए संपर्क साधा गया, ताकि ये पता चले कि वास्तव में सोशल मीडिया पर जो विदीशा प्रस्तुत कर रही है, वो सही है या नहीं।
तमाम, कसौटियों पर खरा उतरने के बाद ही एक शानदार कार्यक्रम के लिए विदीशा का चयन हुआ था।
खास बात ये भी है कि विदीशा की महारत से अभिनेता, प्रभावशाली शख्सियतें, क्रिकेटर, हाॅकी खिलाड़ी, उद्योगपति व हाई प्रोफाइल लोग भी प्रभावित हैं। वो इस बात को सुनिश्चित करती है कि गोपनीयता का सम्मान किया जाए, इसके लिए विदिशा प्रतिबद्ध है।
एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि टैरो अध्यात्मिकता में सफर गहरी रूचि की वजह से शुरू हुआ था। वो कहती हैं कि वो हमेशा सोचा करती थी कि आध्यात्मिक तरीके से कैसे भलाई हो सकती है। इसका कितना असर लोगों पर पड़ता है। यही वजह रही कि अन्ततः इस दिशा में खुद को समर्पित कर दिया। विदीशा को मोबाइल नंबर 84487-00746 पर संपर्क किया जा सकता है। इंस्टाग्राम (https://shorturl.at/atxJW) पर भी फॉलो किया जा सकता है। बता दें कि समारोह में केवल देश की चुनिंदा 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
ये है पृष्ठभूमि….
नाहन के डीएवी स्कूल (DAV School Nahan) से दसवीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद डीएवी चंडीगढ़ से आगे की शिक्षा ग्रहण करने के बाद विदीशा ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) से पढ़ाई करने के बाद फैशन जगत से जुड़ी रही। ददाहू में ममता व अजय चावला के घर जन्मी विदीशा ने फैशन के क्षेत्र में भी खासा मुकाम हासिल किया।
हरियाणा के फरीदाबाद के उद्योगपति सचिन शर्मा से परिणय सूत्र में बंधी। 10 साल की बेटी वेदा का भी आध्यात्मिकता की तरफ रुझान है।