जोगिंदर नगर/लक्की शर्मा : बुधवार को लड़भडोल तहसील कार्यालय से कानूनगो वृत सिमस के कानूनगो पद से धर्म चंद शर्मा 33 साल सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुए। लडभड़ोल तहसील में 33 साल सेवाएं प्रदान की। लड़भडोल तहसील में अपनी आखिरी दिन की हाजिरी लगाते हुए स्टाफ को नम आंखों से अलविदा कहा।
वहीं, तहसीलदार लडभडोल उर्मिला सुमन की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्व विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय पहुंचने पर हार बनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।तहसीलदार लडभडोल उर्मिला सुमन ने कहा कि तहसील में लगभग 33 साल समूचे राजस्व विभाग के प्रति उनका व्यवहार बहुत अच्छा रहा।