शिमला, 4 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर विकास नगर (Vikas Nagar Shimla) में एक ट्रक ने कोहराम मचाया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक ने चार वाहनों को चपेट में ले लिया। ये चारों ही वाहन शत-प्रतिशत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया है।
![](https://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2023/12/Shimla-Roadrage.jpg)
ट्रक नागालैंड का बताया गया है। चालक की तलाश जारी है। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क किनारे खड़ी एक कार कई फुट ऊंचा उठकर देवदार के पेड़ पर अटक गई। फिलहाल जानी नुकसान की सूचना नहीं है, क्योंकि ये वाहन सड़क किनारे पार्क किए गए थे। एक कार, दूसरी कार पर अटकी नजर आई। गनीमत इस बात की रही कि तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीरों को चपेट में नहीं लिया।
संयोग से सड़क किनारे पार्क वाहनों में भी कोई मौजूद नहीं बताया गया है। पुलिस की तफ्तीश में ही दुर्घटना से जुड़े बाकी तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे।