नाहन, 24 सितंबर : देश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित भारतीय सांकेतिक भाषा प्रतियोगिता के निबंध लेखन में अनन्य गर्ग को देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शहर के साथ-साथ अनन्य ने बजाज इंस्टिटयूट ऑफ लर्निंग देहरादून का भी मान बढ़ाया है। शनिवार को अनन्य ये पुरस्कार रिसीव करने दिल्ली नहीं जा सका।
![](http://mbmnewsnetwork.com/wp-content/uploads/2023/09/ANNANY.jpg)
बड़ा चौक के रहने वाले मनीष व माधुरी गर्ग ने बेटे के इस पुरस्कार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक से प्राप्त किया। अंबेदकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का सूत्रधार भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (दिव्यांग जन सशक्तिकरण) विभाग रहा।
मोबाइल पर सबसे पहले पाएं हिमाचल की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा WhatsApp Group
अनन्य के पिता मनीष गर्ग ने कहा कि बेटे की सफलता पर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशस्ति पत्र के अलावा स्मृतिचिन्ह प्राप्त हुआ है। बता दें कि अनन्य ने ऑनलाइन ही निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उल्लेखनीय है कि अनन्य दसवीं कक्षा का छात्र है।