Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • सिरमौर प्रेस क्लब की अनूठी पहल, “जनता के द्वार” पहुंचेंगे कलम की सिपाही
    • जल शक्ति विभाग के 1571 आउटसोर्स कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, शिमला में प्रदर्शन 
    • कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार
    • #Paonta Sahib : वाहनों की आवाजाही के लिए खुला बांगरण पुल, 10 टन भार क्षमता
    • शिमला : कोटी क्षेत्र में 7 व जुन्गा में 9 जून को रहेगा पावर कट
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Tuesday, June 6
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»#Success Story : न पांव, न एक हाथ…3 उंगलियों से दर्जी के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा   
    मुख्य समाचार

    #Success Story : न पांव, न एक हाथ…3 उंगलियों से दर्जी के बेटे ने पास की UPSC परीक्षा   

    MBM NewsBy MBM NewsMay 24, 2023Updated:May 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली, 24 मई : सफल होने के लिए साधन संपन्न होने की जरूरत नहीं, बल्कि कुछ कर दिखाने का जज्बा और कड़ी मेहनत का होना आवश्यक है। हौसलें के आगे सारी समयस्याएं बौनी साबित हो जाती है। जीवन में कुछ हादसे ऐसे होते हैं, जिसके बाद इंसान जीने की लालसा तक छोड़ देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन चुनौती को सामना करते हुए अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं। आगरा का “सूरज तिवारी” भी उन चंद लोगों में से एक है। 

          न दोनों पैर न एक हाथ, जो हाथ सलामत है उसकी भी दो उंगलियां नहीं, बावजूद इसके सूरज ने देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। यह उन लोगों के लिए सबक है, जो संसाधनों के अभाव का बहाना बनाकर अपने लक्ष्य से मुंह मोड़ लेते हैं। सूरज के सफलता की कहानी किसी को भी आगे बढ़ने का हौसला दे सकती है। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

          दरअसल, सूरज आगरा के एक मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है। सूरज के पिता राजेश तिवारी टेलर मास्टर हैं। पिता की कुरावली में छोटी सी सिलाई की दुकान है, जिससे परिवार का खर्चा चलता है। सूरज तिवारी उनके छोटे पुत्र हैं। 29 जनवरी 2017 को सूरज के बड़े भाई राहुल की मौत गई थी। बड़े बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार हादसे से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि 27 मई 2017 को सूरज के साथ हुए भीषण ट्रेन हादसे ने पूरे परिवार की उम्मीदों को तोड़ दिया। दिल्ली से घर आते समय बादलपुर रेलवे स्टेशन पर भीड़ के दबाव में उनका पैर फिसला तो वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनके दोनों पैर, दायां हाथ और बाएं हाथ की अंगुलियां कट गई। 

          सूरज के लिए यह समय सबसे कठिन था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं थी। 4 महीने तक सूरज का इलाज चला, जिसके बाद घर की स्थिति और भी दयनीय हो गई थी। लेकिन सूरज ने हार नहीं मानी। समय बीतता गया और हर बड़ी से बड़ी समस्या सूरज के हौसलों के आगे बौनी साबित होने लगी। 23 मई 2023 को जान UPSC का परिणाम घोषित हुआ तो पूरा देश सूरज को बधाई देने लगा। सूरज देश की सबसे प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक परीक्षा में ‘सूरज’ की तरह चमके और 917 वां रैंक हासिल कर परीक्षा को पास किया। सूरज ने आर्थिक स्थिति और  दिव्यांगता  को अपने रास्ते में मुश्किल नहीं बनने दिया और अपनी मंजिल पा ली। सूरज के पिता ने बताया बेटे ने 18 से 20 घंटे तक पढ़ाई की। सूरज ने ये सफलता बिना किसी कोचिंग व एक्स्ट्रा क्लासेज के हासिल की है। 

           यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने भी बेटे को इस सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ” मैनपुरी के दिव्यांग सूरज तिवारी ने आईएएस की परीक्षा पहली बार में ही निकाल कर साबित कर दिया कि संकल्प की शक्ति अन्य सब शक्तियों से बड़ी होती है। सूरज की इस ‘सूरज’ जैसी उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ!”

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleअनुपमा फेम “नितिश पांडे” का हार्ट अटैक से निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
    Next Article राजगढ़ : 26 वर्षीय अक्षम ‘सोनू’ के जीवन में आशा की नई किरण, व्हील चेयर ने बढ़ाया हौंसला

    Related Posts

    सिरमौर प्रेस क्लब की अनूठी पहल, “जनता के द्वार” पहुंचेंगे कलम की सिपाही

    सिरमौर 2 Mins Read

    जल शक्ति विभाग के 1571 आउटसोर्स कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, शिमला में प्रदर्शन 

    शिमला 2 Mins Read

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    कुल्लू 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    क्राइम

    नवविवाहिता की मौत मामले ने पकड़ा तूल, भराड़ी थाना में हंगामा

    By सुनील ठाकुरJune 4, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर में कार सवार दो युवक चिट्टे समेत काबू

    By MBM NewsJune 4, 2023
    मुख्य समाचार

    #HPSSC : जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पोस्ट कोड 817 में एक ओर FIR, 10 नामजद…

    June 5, 2023

    #WATCH_VIDEO : अपना ही वजन नहीं संभाल पाया निर्माणाधीन पुल, लेंटर डालते ही धड़ाम

    June 5, 2023

    विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम ने साइकिल रन व छात्र रैली को ओक ओवर से किया रवाना

    June 5, 2023

    संगड़ाह : चलती कार पर गिरे पत्थर, दो बच्चो सहित पांच ने करीब से देखी मौत

    June 4, 2023

    हिमाचल में CM के आश्वासन के बाद चिकित्सकों ने वापिस ली पेन डाउन हड़ताल, मरीजों को राहत 

    June 3, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.