Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप
    • वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 
    • सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित
    • सेब सीजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : जगत सिंह नेगी
    • घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Saturday, June 10
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»हिमाचल में सचिवालय क्लर्क का पेपर लीक, 7 महीने पहले हुई थी लिखित परीक्षा
    मुख्य समाचार

    हिमाचल में सचिवालय क्लर्क का पेपर लीक, 7 महीने पहले हुई थी लिखित परीक्षा

    MBM NewsBy MBM NewsApril 29, 2023Updated:April 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 29 अप्रैल : हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से पूर्व भाजपा शासन में राज्य सचिवालय में क्‍लर्कों के 82 पदों की भर्ती के लिए ली गई लिखित परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था। यह बड़ा खुलासा विजिलेंस ने किया है। मामले की जब जांच की गई तो कर्मचारी चयन आयोग के पेपर लीक मामले की कड़ियाँ आगे जुड़ती चली गई।  सामने आया कि पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में सचिवालय क्लर्क (पोस्ट कोड-962) का पेपर भी लीक हुआ था। विजीलेंस ने शनिवार को इस मामले में ऊना निवासी एक ढाबा मालिक के खिलाफ धारा 420 और 120 बी के तहत एफआइआर दर्ज की हैं। यह व्यक्ति हमीरपुर में ढाबा चलाता है।

    विजिलेंस के एसपी राहुल नाथ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि विजिलेंस के हमीरपुर पुलिस स्टेशन में ऊना के ढूंढला गांव के सोहन सिंह के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की है। सोहन सिंह का हमीरपुर के पक्का भरोह में ढाबा है।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    दरअसल, सचिवालय में क्लर्कों के 82 पदों के लिए 24 मई 2022 को आवेदन मांगे गए थे और 18 सितंबर को लिखित परीक्षा हुई थी। इसके बाद 21 अक्टूबर को लिखित परीक्षा का परिणाम निकाल दिया गया था।

    विजिलेंस के मुताबिक लिखित परीक्षा में 57 हजार 710 परीक्षार्थी  बैठे थे व 33,241 अनुपस्थित रहे। 897 युवाओं ने परीक्षा पास की थी। इसके बाद 265 युवाओं को टाइपिंग टेस्‍ट के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 82 चयनित युवाओं की सूची तैयार कर ली गई थी। हालांकि अभी तक चयनित युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया था।

    इस मामले में शनिवार को विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर ली हैं। हालांकि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।  विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में भी पैसों का लेनदेन हुआ है। 

    बता दें कि बीते साल 23 दिसंबर 2022 को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट का पेपर लीक होने के बाद राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया था। बाद में  विभागीय जांच व विजिलेंस की रिपोर्ट में पिछले 3 सालों में अनियमितताओ का खुलासा होने के बाद आयोग को भंग कर दिया गया। सरकार ने नए आयोग के गठन तक हिमाचल लोक सेवा आयोग को सभी भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। 

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article#HPBOSE : सचिव ने लिया बोर्ड की कार्यप्रणाली का जायजा, बोले…टॉपर्स को दिए जाएं मैडल 
    Next Article शिमला : बाल सुधार गृह के दरवाजे का ताला तोड़कर 3 किशोर फरार

    Related Posts

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    क्राइम 2 Mins Read

    वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 

    दुर्घटनाएं 1 Min Read

    सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित

    धार्मिक 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर : अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    By MBM NewsJune 9, 2023
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    मुख्य समाचार

    Rich Boy : दाढ़ी-मूंछ आने से पहले ही सिरमौरी बालक गेमिंग की जिद्द से बना करोड़पति

    June 9, 2023

    हिमाचल में नई E-Auction प्रणाली शुरू, VIP नंबर की बोली पर देने होंगे 30% एडवांस

    June 9, 2023

    Accident : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, सेना के ट्रक की चपेट में आने से 21 साल के युवक की मौत   

    June 9, 2023

    9वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सूद ने उतीर्ण की राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा

    June 9, 2023

    30 घंटे में 1026 KM का सफर, 1736 ₹ किराया…देश के सबसे लंबे रुट पर दौड़ी HRTC  

    June 8, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.