शिमला,29 अप्रैल : नगर निगम चुनाव को लेकर श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार से संबंध रखने वाले ओपी ठाकुर को वार्ड नंबर 22 शांति विहार का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जिसे लेकर उन्होंने वार्ड नंबर 22 शांति विहार में चुनाव प्रचार अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शिमला नगर निगम चुनाव “डोर टू डोर” चुनाव प्रचार कर रहे है। वह घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से जनता को अवगत करवा रहे है। उनका कहना है कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकतरफा चुनाव जीतने जा रही है।
कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है। वह उसे बखूबी निभाएंगे। वार्ड नंबर 22 शांति विहार से कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए कार्य कर रहे है।