नाहन, 14 अप्रैल : युवा विकास क्लब श्री बाल्मीकी नगर नाहन ने श्री बाल्मीकि मंदिर के हॉल में डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम मेंं मौजूद विधायक अजय सोलंकी, पार्षद योगेश गुप्ता, वीरेेंद्र पासी, क्लब की समस्त कार्यकारिणी ने संविधान निर्माता डा. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।
वहीं, नाहन भाजपा मंडल ने डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर नाहन बस अड्डे स्थित पार्क में लगी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके अपनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद महार्षि बाल्मीकी धर्मशाला में एकत्र होकर आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रवादी विचारक थे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का प्राचीनतम् राष्ट्र है। इसे आगे बढाने के लिए समतामूलक समाज का निर्माण करना होगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संदीपक, महार्षि वाल्मीकी सभा के प्रधान विजय चैरिया, प्रदीप सहौत्रा, यशपाल, अमर सिंह, शांति, बाबू राम, रेशमा समेत दर्जनों लोगों ने माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी।