कांगड़ा/आशीष शर्मा : केंद्रीय विद्यालय नलेटी में कक्षा प्रथम हेतु ऑनलाइन प्रवेश शुरू हो गए। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू हो गए है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 17 अप्रैल निर्धारित की गई है।
यह जानकारी प्रिंसिपल स्वाति अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पहली कक्षा में प्रवेश हेतु न्यूनतम उम्र 6 वर्ष 31 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है। प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने बताया कि इस लिंक पर https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।